
MURDER : चाकू-तलवार से किए अंधाधुंध वार, घर की दहलीज पर मारा गया शराब माफिया,MURDER : चाकू-तलवार से किए अंधाधुंध वार, घर की दहलीज पर मारा गया शराब माफिया
सूरत. शराब का अवैध कारोबार करने वाले बूटलेगर (शराब माफिया) कालू उर्फ शंकर को शनिवार मध्यरात्रि 8-9 जनों ने नवागाम ङ्क्षडडोली क्षेत्र में उसके घर के ठीक सामने ही धारदार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार डाला। इस घटना का सीसी टीवी फुटेज वायरल होने से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। हत्या का कारण तो स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन इसके पीछे शराब के अवैध कारोबार में वर्चस्व की रंजिश होने की चर्चा आम है। वहीं घटना के बाद से पुलिस ने कालू के घर तथा भीमनगर झोपड़पट्टी के आस पास पुलिस बल तैनात कर दिया हैं।
मामले की जांच कर रहे डिंडोली थाना प्रभारी एच.एम.चौहाण ने बताया कि नवागाम ङ्क्षडडोली साईंनगर निवासी कालू उर्फ शंकर नामदेव निकम पर हमला अजय उर्फ अज्जू सीरसाठ, पवन सरिया, रूपेश मराठे व उनके 5-6 साथियों ने किया। मध्यरात्रि ग्यारह बजे कालू अपनी कार से घर लौटा। उसके पीछे सभी हमलावर हाथों में धारदार हथियार लेकर घुसे। कालू के कार से उतरने से पहले ही उन्होंने कार को घेर लिया। कार के दरवाजे खोल कर उस पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया।
वह किसी तरह से कार से निकला और घर की तरफ भागा। हमलावर उसके पीछे भागे और घर के सामने उस पर कई वार किए और वहां से भाग निकले। उसकी गरदन और शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियारों के कई वार लगे थे। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। घटना के संबंध में मृतक के रिश्तेदार नवागाम डिंडोली साईंनगर निवासी राकेश गिरधर साड़वे की प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हमले का कारण स्पष्ट नहीं
चौहाण ने बताया कि हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हमलावर दुपहिया वाहनों पर आए थे। वे कालू का पीछा करते हुए उसके घर तक आए थे या फिर उस पर हमला करने के लिए वहां घात लगा कर बैठे थे। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है। इलाके के सीसी टीवी फुटेज की पड़ताल की जा रही हैं। साथ ही आरोपियों की तलाश में भी टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। उनके पकड़े जाने पर ही कुछ कहा जा सकेगा। वहीं सूत्रों का कहना हैं कि कालू की शराब के उसके अवैध कारोबार को लेकर कई लोगों से रंजिश थी। पिछले दिनों विशाल वाघ नाम हिस्ट्रीशीटर पर धारदार हथियारों से हमला हुआ था। उसके तार कालू से जुड़े थे। उसी की रंजिश में सुपारी देकर उस पर हमला करवाए जाने की चर्चा है।
घटना के सीसी टीवी फुटेज वायरल
कालू पर हमले की घटना के सीसी टीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं। वहीं पुलिस ने कालू के घर के आस पास तथा उधना भीमनगर झोपड़पट्टी के आस पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया हंै। बताया जाता है कि गले में सोने की मोटी मोटी चेन पहनने वाले कालू का इलाके काफी दबदबा था। उसने एक सामाजिक संगठन बना कर झोपड़पट्टी के कई युवाओं को उससे जोड़ा था। अपनी काली कमाई से वह इन युवकों की मदद भी करता था।
उधना में शराब का बड़ा माफिया
नवागाम डिंडोली में रहने वाले कालू का रेलवे पटरी के पार उधना क्षेत्र की भीमनगर झोपड़पट्टी में शराब का अवैध कारोबार था। जो पुलिस की कथित मिली भगत से पिछले कई वर्षो से चल रहा था। यह झोपड़पट्टी रेलवे पुलिस व उधना थाना पुलिस की सीमा पर होने के कारण अगर किसी एक ओर से दबाव बढ़ता तो वह अपना अड्डा दूसरी ओर शिफ्ट कर देता था। इसी तरह से वह उधना में बड़ा शराब माफिया बन गया था।
आधे से अधिक हमलावरों को पकड़ा
सूत्रों का कहना है कि डिंडोली पुलिस ने कालू की हत्या के आरोप में पांच जनों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि उनकी आधिकारिक गिरफ्तारी कोविड-१९ टेस्ट के बाद ही की जाएगी। थाना प्रभारी चौहाण ने बताया कि आधे से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Published on:
07 Jun 2020 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
