
SURAT NEWS : सूरत समेत राज्यभर में चोरी-लूट की नौ वारदातों को दिया था अंजाम
सूरत. अपने साथियों के साथ मिल कर राज्य के विभिन्न शहरों में चोरी व लूट की नौ वारदातों को अंजाम देने वाले कुख्यात चिकलीगर गैंग के हिस्ट्रीशीटर जरनैलसिंह को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक अलथाण एसएमसी आवास निवासी जरनैल सिंह टांक उर्फ जल्लू हिस्ट्रीशीटर है। वह पहले भी चोरी व लूट के अलग अलग मामलों में पकड़ा जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद वह वह फिर से सक्रिय हो गया था। वह पहले वाहन चुराता था, फिर उस वाहन का उपयोग कर बंद घरों व दुकानों में चोरी करता था। हर वारदात में अलग- अलग साथियों की मदद लेता था।
कुछ समय पूर्व उसने पांडेसरा से वाहन चुराकर वडोदरा में लूट, गीर सोमनाथ व व्यारा में चोरी की दो-दो घटनाओं को अंजाम दिया। इसके बाद इच्छापोर से एक कार चुरा कर खटोदरा के कारखाने में चोरी की। इसी तरह कामरेज से कार चुराई और उसी कार का उपयोग कर बारडोली में चोरी की।
बीस दिन पूर्व अमरोली से कार चुरा कर अमरोली क्षेत्र के ही एक मकान में चोरी की थी। चोरी के बाद वह वाहनों को लावारिस हालत में छोड़ देता था। उसके कुछ साथियों के पकड़े जाने के बाद से पुलिस की उसकी तलाश में थी। इस बीच उधना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की जरनैल पांडेसरा की ओर से मोटरसाइकिल पर उधना प्रभुनगर आ रहा है। पुलिस टीम ने जाल बिछा कर उसे प्रभुनगर में धर दबोचा। थाने लाकर की गई पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिए।
पहले भी चौदह मामलों में पकड़ा गया था
पुलिस के मुताबिक हिस्ट्रीशीर जरनैलसिंह के खिलाफ पहले भी चोरी व लूट के 14 घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इनमें से सिर्फ एक मामला सूरत शहर के अमरोली थाने में दर्ज है, शेष 13 मामले अहमदाबाद, वडोदरा, भरुच व नडियाद में दर्ज है। इन मामलों में उसकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है।
Published on:
17 Jan 2024, 5:26 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.