4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

patrika covid alert abhiyan : शहर की 200 से अधिक फुटकर सब्जी मंडियों में भी घोर कोताही

- दूसरी लहर से भी नहीं ले रहे हम सबक...- अधिकांश के चेहरे से मास्क दिखे गायब- उमड़ रही भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग नदारद- सेनेटाइजर कहीं नजर नहीं आ रहे- स्वास्थ्य विभाग की जांच में ढिलाई  

3 min read
Google source verification
patrika covid alert : शहर की 200 से अधिक फुटकर सब्जी मंडियों में भी घोर कोताही

patrika covid alert : शहर की 200 से अधिक फुटकर सब्जी मंडियों में भी घोर कोताही

पत्रिका टीम । सूरत. शहर समेत देशभर तो लाचारी की हालात में लाने वाली कोरोना संक्रमण की अतिघातक दूसरी लहर से भी शायद हम कोई सबक नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को जब पत्रिका टीम ने शहर के अलग- अलग इलाकों में लगने वाली सब्जी मंडियों का जायजा लिया तो हालात अतिगंभीर नजर आए।

यहां भी कोरोना संक्रमण के प्रति कोताही हर जगह देखने को मिली। जिसे देखकर लगता हैं कि यदि संक्रमण ने फिर जोर पकड़ा तो वह सरदार मार्केट से शहर के विभिन्न इलाकों की फुटकर सब्जीमंडियों और इन मंडियों से हर क्षेत्र तक पहुंच जाएगा। यदि हम अभी भी नहीं संभले तो तीसरी लहर को नहीं रोक पाएगा। गौरतलब है कि शहर के अलग-अलग इलाकों में महानगर पालिका निर्मत निर्मित 50 से अधिक सब्जी मंडियां हैं।

जबकि विभिन्न इलाकों के चौराहों पर नुक्कड़-नाकों पर छोटी बड़ी 150 से अधिक मंडियां अवैध रूप से लगती हैं। प्रतिदिन शाम के समय इन मंडियों में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटती है। लेकिन यहां सरकार द्वारा बनाई गई कोविड गाइड लाइन की पालना करवाने वाला कोई नजर नहीं आ रहा हैं।

गोडादरा : जब बेहद जरूरी होता हैं तभी हटा देते हैं मास्क :

जैसे-जैसे शहर में संक्रमण के मामले घटते जा रहे हैं, लोगों में बेपरवाही भी बढ़ती जा रही है। पत्रिका टीम ने शाम को महाराणा प्रताप सर्कल, तीन रस्ता, आस्तिक मंदिर बस स्टेण्ड, नहर समेत गोडादरा क्षेत्र में लगने वाली छोटी-बड़़ी सब्जीमंडियों का जायजा लिया। अधिकतर लोगों में संक्रमण के प्रति सतर्कता कम ही नजर आई। सोशल डिस्टेंन्सिक और सेनेटाइजर तो दूर की बात है।

मास्क का उपयोग भी शत प्रतिशत नजर नहीं आया। हालांकि मंडियों में खरीदारी के लिए आने वाली महिलाओं में अधिक ने मास्क लगाया दिखा। मास्क नहीं लगाने वालों में अधिकतर सब्जी बेचने वाले ही थे। लेकिन जो ग्राहक मास्क लगा कर खरीदारी के लिए आते थे। उनमें से अधिकतर दुकानदार से बात करने के लिए दौरान जब से मास्क की सबसे अधिक जरुरत होती हैं तभी चेहरे से मास्क हटा देते थे।

बिना मास्क के बेच रहे सब्जियां, खरीदारों के गले में लटक रहे मास्क :

सब्जी मंडियों में विक्रेता और ग्राहक दोनों ही बिना मास्क के बाजार में घुमते दिखाई दे रहे हैं। इससे कोरोना विस्फोट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। डिंडोली चार रास्ता के बाद मनपा के सब्जी मंडी में रोजाना शाम होते ही विक्रेताओं और ग्राहकों की भीड़ जमा हो जाती है। दूसरी लहर में सब्जी विक्रेता और ग्राहक दोनों ही मास्क पहने हुए दिखाई देते थे।

लेकिन जैसे-जैसे संक्रमण घट रहा है, वैसे ही गाइडलाइंस का पालन करने में लापरवाही शुरू हो गई है। राजस्थान पत्रिका ने शुक्रवार को सब्जी मंडी के हाल जाने। जिसमें विक्रेता और ज्यादातर ग्राहक मास्क पहने हुए नहीं थे। सब्जी विक्रेताओं के चेहरे पर तो मास्क दिखा ही नहीं।

वहीं, जो ग्राहक आ रहे थे उनमें भी कई लोगों के मास्क नाक से नीचे या गले में लटकते हुए दिखाई दिए। गौरतलब है कि मनपा के हरेक जोन तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम घूम-घूम कर मास्क नहीं पहनने वालों से जुर्माना वसूलती है, लेकिन मरीज घटते ही यह टीम भी गायब हो गई है।

न बेचने वाले पहन रहे मास्क न खरीदने वाले :

वेस्ट जोन में पालनपुर जकातनाका हो या फिर रांदेर रोड और आनंदमहल रोड की सब्जी मंडी, हर जगह जबरदस्त लापरवाही का आलम है। यह सब्जियां और फल बेच रहे लोग तो मास्क निकाल ही चुके हैं, खरीदने आ रहे कई लोग भी मास्क पर गंभीर नहीं दिखते। मंडी में सुबह और शाम को भीड़ जमा होती है।

सोशल डिस्टेंसिंग का अभाव तो सब्जी मंडियों की पहली जरूरत बन गया है। इस उल्लंघन को लेकर प्रशासन भी लापरवाह दिख रहा है। सेनेटाइजर की व्यवस्था भी कहीं नहीं दिख रही। कोरोना एसओपी पर अमल सुनिश्चित कराने को लेकर मनपा प्रशासन की यह लापरवाही आने वाले दिनों में भारी पड़ सकती है।