
अब बच्चों व किशोरों में संक्रमण का प्रसार तेज...28 विद्यार्थी सहित सूरत में नए 225 पॉजिटिव
सूरत.
सूरत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार दो दिन से 200 से अधिक आ रही है। सूरत में सोमवार को नए 225 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें शहर के 213 और ग्रामीण क्षेत्र में 12 संक्रमित शामिल हैं। विदेश से यात्रा करके लौटे 2 जन और शहर के स्कूल और कॉलेजों में 28 विद्यार्थी पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा सूरत के 25 कोरोना मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी है। सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 1,45,265 हो गई हैं। इसमें 2118 की मौत हो चुकी हैं।
शहर में जनवरी में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। नए साल में सूरत में कोरोना संक्रमितों मरीजों की सवा दो सौ तक पहुंच गई है। मनपा स्वास्थ्य विभाग ने बताया शहर में सोमवार को 213 पॉजिटिव मरीज मिले हैं और 25 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसमें विदेश दुबई और ब्राजिल से यात्रा करके सूरत लौटे 2 जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके नमूने ओमिक्रॉन की जांच के लिए जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। एक ही घर के तीन-चार लोग संक्रमित हो रहे हैं। अठवा जोन में वेसू रत्नज्योति अपार्टमेंट हेप्पी एन्कलेव में एक ही घर में 4 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके चलते अपार्टमेंट को कलस्टर घोषित कर आम लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शहर में सोमवार को 213 पॉजिटिव मिले हैं। मनपा के अठवा जोन में 86, रांदेर जोन में 35, कतारगाम जोन में 15, उधना जोन में 17, सेंट्रल जोन में 10, वराछा-ए जोन में 34, वराछा-बी जोन में 07, लिंबायत जोन में 9 पॉजिटिव मिले हैं। शहर में कुल 1,12,960 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 1,10,391 को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई है। वहीं, जिले में 32,305 पॉजिटिव और 31,749 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
0
इन स्कूल कॉलेज के छात्र पॉजिटिव :
शहर के स्कूल और कॉलेजों में पढऩे वाले 28 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें पाल एल.पी. सवाणी, डिंडोली सुमन स्कूल, डीपीएस स्कूल (2 विद्यार्थी), पांडेसरा प्राथमिक स्कूल, पुणा एल.पी.डी. स्कूल (3), जी. डी. गोयन्का स्कूल (2), ताप्ती वेली स्कूल (6), महेश्वरी विद्यालय (3), भुलका भवन, कापोद्रा फाउंटेन हेड, पी. पी. सवाणी (2), तक्षशीला स्कूल, उधना गुरुकृपा स्कूल, वस्तादेवडी रोड न. प्रा. स्कूल, सेवन्थ डे, जीवन भारती समेत अन्य स्कूलों में कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के दौरान 269 लोगों की जांच की गई है। उधर, स्कूलों में भी कोरोना टेस्टिंग अभियान चल रहा है।
0
ओमिक्रॉन का एक और पॉजिटिव, ट्रैवल्स हिस्ट्री नहीं:
शहर में सोमवार को ओमिक्रॉन का एक केस सेंट्रल जोन में सामने आया है। महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकाने वाली बात यह है कि सेंट्रल जोन निवासी महिला की कोई इंटरनेशनल ट्रैवल्स हिस्ट्री नहीं हैं। शहर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का कम्यूनिटी ट्रांसमिशन शुरू होने की आशंका अब गति पकड़ रही है। 13 दिसंबर से ही सूरत में ओमिक्रॉन के मरीज मिल रहे हैं। इसमें इंटरनेशनल यात्रा की हिस्ट्री नहीं होने वाले भी 7 पॉजिटिव शामिल हैं। अब सूरत में कुल 18 पॉजिटिव मिले हैं। इसमें 13 स्वस्थ है और 5 अस्पताल में भर्ती हैं।
Published on:
04 Jan 2022 09:23 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
