6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पड़ोसी मुल्क से आई अच्छी खबर,पाकिस्तान से रिहा होंगे 500 भारतीय मछुआरे

शंघाई सहयोग संगठन (एसओसी) की बैठक से पहले पाकिस्तान सरकार का मानवीय दृष्टिकोण से बड़ा फैसला तीन चरणों में होगी भारतीय मछुआरों की रिहाई प्रक्रिया

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Pradeep Joshi

May 08, 2023

पड़ोसी मुल्क से आई अच्छी खबर,पाकिस्तान से रिहा होंगे 500 भारतीय मछुआरे

पड़ोसी मुल्क से आई अच्छी खबर,पाकिस्तान से रिहा होंगे 500 भारतीय मछुआरे

दिनेश भारद्वाज. सूरत . गुजरात के सैकड़ों घरों में जिस खबर का इंतजार था, आखिर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से वो आ ही गई। पाकिस्तान सरकार मानवीय संवेदना को ध्यान में रखकर पांच सौ भारतीय मछुआरों को बारी-बारी से रिहा करेगी। पाकिस्तान के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की चेयरपर्सन राबिया जवेरी आगा ने ट्वीट के जरिए इस अहम खबर की पुष्टि की है। वहीं, इस खबर को अखिल भारतीय फिशरमैन एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेलजी मसानी ने भी सही बताया है।

पाकिस्तान में गत 5 वर्ष से 666 भारतीय मछुआरे जेल में कैद हैं। मछुआरा संगठनों की ओर से लगातार इनकी रिहाई के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले दिनों देश के विदेशमंत्री एस. जयशंकर को भी इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया गया था। इसी तरह के प्रयास मानवाधिकार संगठनों की ओर से पाकिस्तान में भी जारी थे। इन सभी के प्रयासों को सफलता हाल ही में गोवा में आयोजित हुई शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक से ठीक पहले तब मिली, पाकिस्तान के विदेशमंत्री बिलावल भुट्टो भारत यात्रा पर रवाना होने वाले थे। पाकिस्तान सरकार ने तीन चरणों में पांच सौ भारतीय मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया है।

यूं होगी रिहाई प्रक्रिया :

भारतीय मछुआरों की रिहाई प्रक्रिया तीन चरण में होगी। इसमें पहली रिहाई प्रक्रिया 12 मई को होगी और इसमें 200 मछुआरे (इनमें एक सिविलियन प्रिजनर शामिल) रिहा किए जाएंगे। इसके बाद दूसरी रिहाई प्रक्रिया 2 जून को होगी इसमें भी 200 मछुआरे शामिल रहेंगे। तीसरी व अंतिम रिहाई प्रक्रिया 7 जुलाई को होगी और इसमें 100 भारतीय मछुआरे शामिल रहेंगे।

इसके बाद भी पाकिस्तान में कैद रहेंगे 166 मछुआरे

शंघाई सहयोग संगठन बैठक में शामिल होने से पहले पाकिस्तान सरकार का भारतीय मछुआरों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण से 500 मछुआरों को छोड़ने का संवेदनशील फैसला किया गया है। भारत व पाकिस्तान में कार्यरत मछुआरा संगठन काफी समय से मानवता के नाते रिहाई की मांग कर रहे थे। वहीं, पाकिस्तान के 87 मछुआरे भी भारत में कैद है।

अब एक फैसला यह भी हो जाए :

पाकिस्तान सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण से भारत के 500 मछुआरों को रिहा करने का फैसला किया है। भारत सरकार को भी ह्यूमैनिटीज के ग्राउंड पर पाकिस्तान के कैद सभी मछुआरों को बगैर शर्त रिहा करना चाहिए।- वेलजी मसानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय फिशरमैन एसोसिएशन