3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहिनूर व अभिनंदन मार्केट से पुलिस पहुंचने से खलबली

- दुकानें खुली रखने वाले आठ व्यापारियों पर निषेधाज्ञा भंग के तहत की कार्रवाई # तलाक के बाद रंजिश रख पत्नी पर केमिकल फेंका

2 min read
Google source verification
कोहिनूर व अभिनंदन मार्केट से पुलिस पहुंचने से खलबली

कोहिनूर व अभिनंदन मार्केट से पुलिस पहुंचने से खलबली

सूरत. सलाबतपुरा पुलिस ने निषेधाज्ञा भंग को लेकर शनिवार रात रिंग रोड स्थित कोहिनूर मार्केट व अभिनंदन मार्केट में कार्रवाई की वह सात बजे के बाद दुकानें खुली रखने के आरोप में आठ व्यापारियो को पकड़ कर दंडात्मक कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों मार्केटों में खलबली मच गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे पुलिस टीम कोहिनूर व अभिनंदन मार्केटों में पहुंची। उस समय कई व्यापारी दुकान बंद कर चुके थे तो कुछ व्यापारी दुकान बंद करने की तैयारी में थे। मार्केट में पुलिस को देख व्यापारियों में खलबली मच घई। पुलिस ने कोहिनूर मार्केट में खुली मिली पांच दुकानों के मालिकों को पकड़ा। इसी तरह से अभिनंदन मार्केट से तीन व्यापारियों को पकड़ा। यहां उल्लेखनीय हैं कि इससे पहले भी कोहिनूर मार्केट में निषेधाज्ञा भंग को लेकर कई व्यापारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर चुकी हैं।
--------------------------
तलाक के बाद रंजिश रख पत्नी पर केमिकल फेंका


सूरत. रांदेर में तलाक हो जाने के बाद एक युवक ने रंजिश रख घर में सौ रही पत्नी के केमिकल कर फेंका। चेहरे पर कुछ छिंटे गिरने से वह झुलस गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पाल केनाल रोड निवासी गुड्डूनाथ गौतम ने उसकी पूर्व पत्नी रश्मि पर केमिकल अटैक किया। रश्मि के साथ गुड्डू का 2008 में विवाद हुआ था, लेकिन मनमुटाव चरित्र पर संदेह के चलते दोनों के बीच पिछले साल तलाक हो गया था।

रश्मि उससे अलग रहने लगी थी। कुछ समय बाद गुड्डू ने फिर साथ रहने की बात की। कुछ समय दोनों साथ भी रहे, लेकिन अनबन होने पर रश्मि ने उसे घर से निकाल दिया। इस बात की रंजिश रख शुक्रवार को वह केमिकल लेकर रश्मि के घर आया। उस समय वह बिस्तर पर लेटे हुए मोबाइल देख रही थी। उसने अचानक उस पर केमिकल फेंक दिया और भाग निकला।
------------------

सगरामपुरा से गाय चोरी


सूरत. नवसारी बाजार इलाके के एक मकान के बाहर से गाय चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में नवसारी बाजार भरवाड़ फलिया निवासी जगदीश आहिर ने अठवालाइन्स पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं। पुलिस के मतुाबिक जगदीश ने रात में चारा खिलाने के लिए गाय को घर के बाहर छोड़ा था। वहां से कोई गाय को ले गया। उसने आस पास के इलाके व संभावित स्थानों पर खोज की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला।
------------------------------
फल विक्रेता के घर से 70 हजार रुपए चोरी


सूरत. सलाबतपुरा ख्वाजा नगर में रहने वाले एक फल विक्रेता के घर में घुसा युवक पडोसी युवक 70 हजार रुपए चुरा कर फरार हो गया। इस संबंध में ख्वाजा नगर निवासी पीडि़त आशिक कंबोली ने अपने पडोसी इसराइल उर्फ जग्गू के खिलाफ सलाबतपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं। घटना गुरुवार रात में हुई। आशिक अपने परिवार के साथ सौ रहे थे। उस दौरान उनके घर की अलमारी में रखे रुपए चोरी हो गए। उन्होंने इसराइल पर आशंका जताई हैं।
--------------------------

Story Loader