स्मार्ट सिटी डवलपमेंट लिमिटेड की प्रोजेक्ट अप्रूवल कमेटी की बैठक में स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन और स्मार्ट सिटी के तहत अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा की गई। बैठक के एजेंडे में इंटेलिजेंट पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम से जोडऩे का प्रस्ताव था। इस पर 4.73 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। बैठक में इसे मंजूर कर लिया गया। सूरत में लोगों को मल्टीलेवल पार्किंग और ऑफ स्ट्रीट पार्किंग की सुविधा है। स्मार्ट सिटी के तहत नौ मल्टीलेवल और दो ऑफ स्ट्रीट पार्किंग स्पेस हैं, जिन्हें इंटेलिजेंट पार्किंग मैनेजमेंट सिस्टम से जोड़ा जाना है। इसके लिए ऐसी एप्लीकेशन बनेगी जो लोगों को स्मार्ट तरीके से पार्किंग स्पेस की जानकारी देगी।