यूनिवर्सल फूड्स एंड इनोवेशन कंपनी को डांग के किसानों के लिए खाद व कृषि चीजों का उत्पादन, ट्रैडिंग, कोल्ड स्टोरेज, वेयर हाउस, तकनीक उपलब्ध कराने के साथ आयात-निर्यात को बढ़ावा देने पर काम करना था। लेकिन इस कंपनी के गठन के दस महीने बाद भी एक रुपए का काम नहीं हुआ। उल्टे कृषि विकास सेल के संचालक अंकित मेहता, भावेश्री दावड़ा और कृणाल सोलंकी के गत 28 जून को खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया।