
महिला दिवस पर जहर पीया, थाने में हुई बेहोश
सूरत.
विश्व महिला दिवस के दिन इच्छापोर क्षेत्र में एक महिला को पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। महिला ने जहर पी लिया और पुलिस शिकायत के लिए थाने पहुंची और बेहोश हो गई। पुलिस उप निरीक्षक उसे अपनी कार में इलाज के लिए न्यू सिविल अस्पताल लेकर आई और भर्ती करवाया है।
आरोप लगाया है कि अडाजन में रहने वाली महिला की शादी तीन वर्ष पहले कवास निवासी युवक के साथ हुई थी। दो साल पहले महिला ने पुत्र को जन्म दिया। इसी दौरान ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला पांच दिन पहले अडाजन से कवास ससुराल में गई थी। चार दिन ससुराल में रहने के बाद पति ने महिला के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। पति ने महिला से किसी कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए थे।
महिला इच्छापोर थाने में शिकायत करने पहुंची और थाने में ही गिर गई। इच्छापोर पुलिस थाने की उप निरीक्षक उसे बेहोशी की हालत में अपनी कार में न्यू सिविल अस्पताल लेकर आई। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया है। महिला ने अपना नाम कल्पना बताया है। सूचना मिलने पर महिला का पति भी अस्पताल पहुंच गया। हाल में वह पत्नी के साथ में है।
गौरतलब है कि अहमदाबाद की आयशा नामक महिला ने पति तथा ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या की थी। हाल में यह मामला पूरे देश में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। इधर, विश्व महिला दिवस पर इच्छापोर क्षेत्र में महिला के जहर पीकर आत्महत्या के प्रयास से सनसनी फैल गई ।
Published on:
09 Mar 2021 10:59 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
