5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEW YEAR CELEBRATION 2024 : कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

- थर्टी फस्ट के जश्न पर पुलिस की बाज नजर - 5 हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा-व्यवस्था
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 30 Dec 2023, 6:05 PM IST

NEW YEAR CELEBRATION 2024 :  कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

NEW YEAR CELEBRATION 2024 : कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

सूरत. नए वर्ष 2024 के स्वागत के लिए शहर में थर्टी फस्ट दिसम्बर की रात होने वाले जश्न के लिए सूरत पुलिस ने भी कमर कस ली है। जश्न ते दौरान के पार्किंग, यातायात समेत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोड मैप तैयार किया है। 4 हजार पुलिसकर्मियों, एसआरपी की 4 कंपनियों, 965 होमगार्ड, 510 टीआरबी जवानों को बंदोबस्त में लगाया गया हैं।

शहर पुलिस आयुक्त अजय तोमर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि युवा नए साल का स्वागत पूरे हर्षोल्लास के साथ करें लेकिन किसी भी तरह से कानून का उलंघन नहीं करे। जो भी करें कानून के दायरे में रह कर करें। जो कायदे में रहेगा वहीं फायदे में रहेगा। यदि कोई कानून का उलंघन करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

200 ब्रेथ एनलाइजर से होगी शराबियों की जांच

थर्ट फस्ट जश्न के दौरान शराब का सेवन करने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई है, जो रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न इलाकों के मुख्य चौराहों व नाकों पर सक्रिय रहेंगी। इन टीमों को जांच के लिए 200 ब्रेथ एनलाइजर सज्ज किया गया हैं।

स्टंट करने व पटाखें चलाने पर प्रतिबंध

जश्न के दौरान मोटरसाइकिलों पर किसी भी तरह के खतरनाक स्टंट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा चार पहिया वाहनों के बोनट या डिक्की खोल कर उसमें बैठने पर प्रतिंबध लगाया गया है। किसी भी तरह के हथियार भी नहीं रखे जा सकेंगे। इसके अलावा सड़क पर पटाखे चलाने पर भी रोक लगाई गई है।

प्राइवेट पार्टियों पर ड्रोन से रहेगी नजर

शहर में कई फॉर्म हाउसों, क्लबों समेत विभिन्न स्थानों पर प्राइवेट पार्टियां भी आयोजित की जाती है। ऐसी कई प्राइवेट पार्टियों में शराब के साथ-साथ विभिन्न किस्म के मादक पदार्थो का भी उपयोग किया जाता हैं। इन पार्टियों नजर रखने के लिए विशेष दस्ते तैयार किए गए है। जो ड्रोन कैमरों से इन पर नजर रखेंगे।

36 लाख की शराब पकड़ी

थर्टी फस्ट दिसम्बर पर शहर में अवैध रूप से बिकने वाली शराब की मांग बढ़ जाती है। इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए शराब माफिया कुछ दिन पहले से ही शराब जमा करना शुरू कर देते है। उन्हें रोकने के लिए पुलिस पिछले कुछ दिनों से विभिन्न ठिकानों पर तलाशी अभियान चला कर शराब से जुड़े 700 मामले दर्ज किए। इन मामलों में कुल 36 लाख रुपए की देशी विदेशी शराब समेत 81 लाख रुपए का सामान जब्त किया।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए शी टीम

जश्न के दौरान महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ व अन्य अपराधों को रोकने के लिए पुलिस शी टीमों को सक्रिय किया गया है। मनचलों पर नजर रखने के लिए शी टीम की महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भीड़ में शामिल रहेंगी। इसके अलावा शी टीम के विशेष दस्ते भी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे तो आपात स्थिति में तुंरत पीडि़त महिलाओं तक पहुंचेगें।

25 हजार कैमरों से होगा मॉनीटरिंग

पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गो पर लगाए गए अपने सीसीटीवी कैमरों के अलावा विशेष एप के जरिए शहर के कई निजी कैमरों को भी अपने नेटवर्क में शामिल किया है। पुलिस थर्टी फस्ट के जश्न के दौरान इन कैमरों का उपयोग किया जाएगा। कंट्रोल रूम से विभिन्न स्थानों पर नजर रखी जाएगी।

कई रास्ते रहेंगे बंद, आठ स्थानों पर होगा जश्न

पुलिस ने डुमस व डुमस रोड के अलावा अलथाण, वेसू थानाक्षेत्रों में आठ स्थानों पर जश्न के लिए एकत्र होने की अनुमति प्रदान की है। जश्न के दौरान इन स्थानों पर आवागमन के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। कई रास्तों को डाइवर्ट किया गया हैं।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात