31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

POLITICAL FEVER NEWS: सूरत में भाजपा नेता का बर्थडे सेलिब्रेशन बना पॉवर डिस्प्ले !

-कयास : अंदरुनी खटर-पटर के बीच उपेक्षित महसूस कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए मौका !  

2 min read
Google source verification
GUJARAT POLITICAL NEWS: 71 विधायक आज राजस्थान कूच करेंगे, 48 जाएंगे मध्यप्रदेश

GUJARAT POLITICAL NEWS: 71 विधायक आज राजस्थान कूच करेंगे, 48 जाएंगे मध्यप्रदेश

सूरत. वो भले ही इसे फीलिंग्स डिस्प्ले बताए, लेकिन सूरत समेत प्रदेशभर के राजनीतिक गलियारों में एक भाजपा नेता के बर्थडे सेलिब्रेशन को पावर डिस्प्ले के तौर पर देखा जा रहा है। इसकी चर्चा दबी जुबान से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गुजरातभर में हो रही है। यह मामला हाल ही में सूरत के लाल दरवाजा स्थित मोढ़वणिक समाज की वाड़ी में आयोजित भाजपा नेता नितिन ठाकर के जन्मदिन उत्सव को लेकर उपजा।सूरत महानगर इकाई के 2016 से 2020 तक अध्यक्ष रह चुके भाजपा नेता नितिन ठाकर के जन्मदिन पर कमल युवा शक्ति संघ नामक संगठन की ओर से पार्टी के नए-पुराने कार्यकर्ताओं का संगम कार्यक्रम रखा था। आयोजक संघ की मानें तो यह भाजपा कार्यकर्ताओं का भावनात्मक प्रदर्शन ‘फीलिंग्स डिस्प्ले’ था। इसमें कई पुराने कार्यकर्ता, जो महानगर व प्रदेश इकाई के पदाधिकारी, विधायक, पार्षद रह चुके हैं, वे बड़ी संख्या में हाजिर थे। कई नए कार्यकर्ता भी आए थे। इसके विपरीत स्थानीय राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले जानकारों का मानना है कि कार्यक्रम में ज्यादातर वे पुराने कार्यकर्ता थे, जो मौजूदा संगठन में स्वयं को कहीं ना कहीं उपेक्षित महसूस करते हैं। इनके अलावा कुछेक विधायक, पार्षद भी उत्सव में मौजूद थे और कमोबेश उनकी भी पार्टी संगठन व शासन में फिलहाल यही स्थिति बनी हुई है।

- प्रदर्शन के कई राजनीतिक मायने :

सूरत महानगरपालिका के अहम पदों का दायित्व निर्वहन कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का ढाई सालाना टर्म पूरा होने की कगार पर है। पार्टी ने महापौर, उप महापौर, स्थाई समिति अध्यक्ष, शासकपक्ष नेता, दंडक आदि अहम पदों पर नए कार्यकर्ताओं के रूप में पार्षदों की चयन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। रविवार को ही भरुच के पूर्व विधायक के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में सभी पार्षदों को बारी-बारी से सेंस प्रक्रिया के तहत सुना गया। जानकार बताते हैं कि पिछले दिनों लाल दरवाजा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम का भी इस चयन प्रक्रिया में दबाव बनाना सुनिश्चित है, ऐसा नहीं होने की स्थिति में मौजूदा संगठन से नाखुश कार्यकर्ताओं को अगला कदम उठाने का भी एक बड़ा अवसर मिलेगा।

- पार्टी में सब-कुछ ठीक-ठाक नहीं :

चाल, चरित्र, चेहरा व पार्टी विद डिफरेंस के सूत्र को साथ में लेकर चलने वाली भाजपा में ऊपरी तौर पर सब-कुछ ठीक-ठाक दिखाई दे रहा है, लेकिन सच्चाई कुछ अलग भी है। प्रदेश संगठन स्तर पर पिछले दिनों हुई गड़बड़ अभी दुरुस्त नहीं हो पाई है। अकेले गुजरात भाजपा संगठन का ही यह हाल नहीं है, बल्कि राजस्थान और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर होने के बावजूद पार्टी में सबकुछ ठीकठाक नहीं है। आए दिन पार्टी नेताओं की ओर से सार्वजनिक स्तर पर प्रदर्शन भी हो रहे हैं। राजस्थान सरकार में वरिष्ठ मंत्री रह चुके पार्टी नेता ने केंद्र सरकार के मौजूदा मंत्री पर कई गंभीर आरोप भी हाल ही में सार्वजनिक रूप से लगाए हैं।

Story Loader