रफाल एयरक्राफ्ट सौदे को लेकर लगातार हमलावर हो रही कांग्रेस ने इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को सूरत में भी एनडीए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एस. जयपाल रेड्डी बुधवार सुबह सूरत आए और संवाददाताओं से मुखाबित हुए। रफाल सौदे पर चर्चा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रफाल एयरक्राफ्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति अनिल अंबानी के बीच एक अंडरस्टैंडिंग बनी, जिससे करीब 19 हजार करोड़ रुपए का सौदा 60 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया। रफाल को रक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए रेडडी ने पत्रिका से बातचीत में कहा कि यह मुददा लोगों को समझ आने लगा है। बोफोर्स की तरह यह भी सरकार परिवर्तन का वायस बन सकता है।