
रेलवे बोर्ड के सदस्य ने किया सूरत स्टेशन के पुनर्विकास का निरीक्षण
रेलवे बोर्ड के सदस्य (इन्फ्रास्ट्रक्चर) अनिल कुमार खंडेलवाल ने बुधवार को सूरत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। खंडेलवाल ने निरीक्षण के दौरान सूरत स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं सहित स्टेशन के रख-रखाव का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सूरत स्टेशन के पुनर्विकास कार्य सहित सूरत में चल रही विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की।
उन्होंने पुनर्विकास कार्य की साइट का भी दौरा किया और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने और निर्धारित समय अवधि के भीतर कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने हजीरा पोर्ट का दौरा किया और चल रहे कार्य की समीक्षा की। खंडेलवाल के साथ पश्चिम रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर परमेश्वर फुंकवाल, पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) विनीत गुप्ता, मुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक नीरज वर्मा समेत अन्य रेलवे बोर्ड, प्रधान कार्यालय के साथ-साथ मुंबई सेंट्रल मंडल के अन्य वरिष्ठ रेलवे अधिकारी भी उपस्थित थे।
Published on:
28 Mar 2024, 8:51 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.