
Rain : अंडरब्रिज से हाईवे तक जलभराव, लोग परेशान
वापी. वापी सहित आसपास के क्षेत्रों में हो रही बरसात का असर शनिवार को सामान्य जनजीवन पर देखा गया। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई भारी बरसात का दौर दोपहर तक चला। इसके कारण आवागमन के सभी मार्गों व अंडरब्रिज में पानी भरने के कारण लोगों को बहुत परेशानी हुई। हर बार की तरह रेलवे अंडरब्रिज में पानी भरने के कारण आवागमन के लिए बंद करना पड़ा। यहां पानी से निकलने की कोशिश में कई वाहन बंद हो गए थे। जिन्हें मुश्किल से धक्का मारकर निकालना पड़ा। यही हाल हाईवे पर भी देखा गया।
यातायात पर दिखा असर
आसपास के क्षेत्रों में हो रही बरसात का असर शनिवार को सामान्य जनजीवन पर देखा गया। नेशनल हाईवे नंबर 48 पर जगह जगह सर्विस रोड पर पानी जमा होने से यातायात पर असर देखा गया। शुक्रवार शाम चार बजे तक बीते 24 घंटे मे वापी तहसील में 120 मिमी बरसात दर्ज हुई थी। दोपहर बाद बरसात का दौर थमने से पानी उतरने पर हालात सामान्य हुए।
कई जगह ट्रैफिक जाम
पंचायत क्षेत्रों में भी जल निकासी की सुनियोजित व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या कई जगहों पर देखी गयी। आवागमन वाले मार्गों पर जलभराव के कारण वापी ओवर ब्रिज पर ट्रैफिक का भार बढऩे से लंबा जाम लग गया था।
जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी जद्दोजहद
जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए पुलिस को खूब जद्दोजहद करनी पड़ी। ट्रैफिक जाम के कारण कुछ मिनट का सफर एक से डेढ़ घंटे में पूरा करना पडा। बरसात और जाम का असर छात्रों की उपस्थिति पर पड़ा।
Published on:
03 Jul 2022 07:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
