24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रैली निकाल मनाया महिला दिवस

महिलाओं में जागरुकता पर बल, समाज की प्रतिभाशाली बेटियों का किया सम्मान

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Mar 09, 2018

patrika

वापी. तेरापंथ महिला मंडल ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गुंजन क्षेत्र में रैली निकाली। रैली तेरापंथ भवन पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में महिला मंडल और कन्या मंडल की सदस्यों ने भाग लिया।

तेरापंथ भवन में महिला सशक्तीकरण विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. दीपिका संघवी और महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संगीता महनोत ने अपने संबोधन में महिलाओं में जागरुकता पर बल दिया। इस दौरान समाज की प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान किया गया। संचालन वापी महिला मंडल की उपाध्यक्ष सीमा कच्छारा ने किया और निर्मला कोठारी ने आभार जताया। इस मौके पर सभा अध्यक्ष रमेश कोठारी, तेयुप अध्यक्ष संजय भंडारी, श्रीचंद दुग्गड़ समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

नन्ही परी का कलक्टर ने किया स्वागत

वांसदा. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को आहवा में जन्मी बच्ची के स्वागत के लिए कलक्टर बीके कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गडद गांव निवासी अनिता चौर्या को बेटी के जन्म की शुभकामना दी और बच्ची को चांदी का सिक्का, मिठाई और गुलाब का फूल भेंट किया। बच्ची को एक किट भी दी गई, जिसमें उसकी देखभाल से जुड़ा सामान है। इस दौरान जिला विकास अधिकारी एचके वाधवानिया समेत अन्य अधिकारी उनके साथ थे।

डांग एक्सप्रेस मुरली ने जीता रजत पदक

वांसदा. पंजाब के पटियाला में आयोजित 22वीं फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में डांग के मुरली गांवित ने अपना डंका बजाते हुए रजत पदक जीत लिया। डांग एक्सप्रेस के नाम से पहचान बनाने वाले मुरली ने कुछ दिन पहले ही पांच हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया था। मुरली गावित ने अगस्त 2018 में आयोजित होने वाली एशियन गेम्स के लिए केन्या में प्रशिक्षण लिया है।

श्रद्धा भाव से मनाई शीतला सप्तमी

वापी. शीतला सप्तमी पर शुक्रवार को शीतला माता के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। राजस्थानी बहुल इलाकों में महिलाओं ने परम्परागत परिधानों में गीत गाते हुए शीतला माता को गुरुवार रात बनाये मिष्ठान, बाजरे की रोटी और दही-राबड़ी का भोग चढ़ाया और धोक लगाई। मन्दिर परिसर में समूह में बैठ कर शीतल माता की कथा सुनी और शीतला माता से अपने पूरे परिवार को स्वस्थ रखने की कामना की।