28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतिक्रमण प्रतियोगिता आयोजित

जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh O.Bhardwaj

•

Updated: 22 Nov 2018, 6:27 PM IST

patrika

प्रतिक्रमण प्रतियोगिता आयोजित

सूरत. तेरापंथ महिला मंडल की ओर से सिटीलाइट के तेरापंथ भवन में साध्वी सरस्वती के सानिध्य में बुधवार को प्रतिक्रमण प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई और बाद में सात वर्षीया देवांशी ने भिक्षुअष्टकम की प्रस्तुति दी। इस दौरान साध्वी संवेगप्रभा ने बताया कि प्रतिक्रमण से पापों की आलोचना करते है और प्रतिक्रमण आत्मा को उज्जवल बनाता है। साध्वी मृदुलाकुमारी ने भी इस मौके पर संबोधित किया। बाद में प्रतियोगिता की विजेता टीना संकलेचा, अंजु बोरदिया, संतोष भंसाली व विद्या भालावत के अलावा अन्य को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुनीता सुराणा, कनक बरडिय़ा, निर्णायक पूर्णिमा गादिया, अंजना झाबक, मनीषा सेठिया आदि मौजूद थी।
वहीं, बुधवार को जीवन विज्ञान दिवस का आयोजन सिटीलाइट, उधना व परवत पाटिया के तेरापंथ भवन में साध्वी सरस्वती, साध्वी ललितप्रभा एवं साध्वी शिवमाला के सानिध्य में किया गया।

रविवार को कई आयोजन


औद्योगिक नगरी सूरत में बसे प्रवासी राजस्थानी समाज के विभिन्न संगठनों की ओर से दीपावली के उपलक्ष में स्नहेमिलन समारोह का दौर जारी है। रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवासी राजस्थानियों के अलग-अलग संगठनों की ओर से दीपावली स्नेहमिलन समारोह के आयोजन किए जाएंगे।
नीमकाथाना नागरिक परिषद की ओर से स्नेहमिलन समारोह का आयोजन रविवार को वेसू के शीतल फार्महाउस में किया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष श्रवण अग्रवाल ने बताया कि समारोह की शुरुआत शाम पांच बजे से होगी और इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, विशेष योग्यताधारक छात्र-छात्राओं एवं विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। समारोह के दौरान नीमकाथाना के प्रवासी परिवार भाग लेंगे।
खंडेला नागरिक परिषद की ओर से दीपावली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन रविवार को किया जाएगा। समारोह का आयोजन शाम छह बजे से वेसू में केनाल रोड के पास पोद्दार इंफ्रा डवलपर्स प्रांगण में किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक, खेलकूद समेत अन्य आयोजन होंगे। रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवासी राजस्थानियों के अलग-अलग संगठनों की ओर से दीपावली स्नेहमिलन समारोह के आयोजन किए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग