5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SURAT NEWS : अरुण के तूफानी अर्धशतक से रेवा रियाल्टर चैम्पियन

- श्रीमाली ब्राह्मण प्रीमीयर लीग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 24 Mar 2024, 5:41 PM IST

SURAT NEWS : अरुण के तूफानी अर्धशतक से रेवा रियाल्टर चैम्पियन

SURAT NEWS : अरुण के तूफानी अर्धशतक से रेवा रियाल्टर चैम्पियन

सूरत. श्री श्रीमाली ब्राह्मण यूथ क्लब की ओर से आयोजित श्रीमाली ब्राह्मण प्रीमीयर लीग के फाइनल में रेवा रियाल्टर ने दवे एक्सपोर्ट पर शानदार जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा जमाया। रेवा रियाल्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुण ओझा के 20 गेंद में 56 रन की मदद से तीन विकेट खोकर 124 रन बनाए।

जिसके जवाब में दवे एक्सपोर्ट निर्धारित दस ओवर में पांच विकेट खोकर 81 रन ही बना पाई। अरुण ओझा को प्लेयर ऑफ दी मैच घोषित किया गया। आइपीएल की तर्ज पर भीमराड स्थित गांधी ग्राउन्ड में हुए चार दिवसीय क्रिकेट टर्नामेंट में समाज की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था। शनिवार देर रात हुए समापन समारोह में विजेता टीमों व खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग भी मौजूद रहे।

--------------------------------

परवत गांव के फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा

सूरत. क्राइम ब्रांच की एन्टी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट (एएचटीयू) ने परवत गांव इलाके के एक रिहायशी फ्लैट में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को मुक्त करवाकर संचालक समेत चार जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 61 हजार 900 रुपए नकद जब्त किए है।

पुलिस के मुताबिक परवत गांव प्रियंका अपार्टमेंट निवासी विनोद शर्मा (43) अपने फ्लैट में देहव्यापार का अड्डा चला रहा था। वह मजबूर महिलाओं व युवतियों को फ्लैट पर बुलाता था और उनसे देह व्यापार करवाता था। उसने इस काम के लिए तीन सौ रुपए दिहाड़ी पर राणा विश्वास नामक युवक को नौकरी पर रखा था।

इस संबंध में मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने डमी ग्राहक भेज कर तस्दीक की और फिर छापा मारा। पुलिस ने मौके से विनोद, राणा व दो ग्राहकों गंगाधरा निवासी विजय बेरेकर व रोहित महंतो को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गोडादरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात