
उधना-मालदा टाउन और बरौनी समेत 5 विशेष ट्रेनों के फेरे विस्तारित
सूरत. पश्चिम रेलवे ने उधना-मालदा टाउन स्पेशल समेत पांच ट्रेनों के फेरों को विस्तारित करने का निर्णय किया है। विशेष किराये पर चलने वाली इस ट्रेन में बढ़े हुए फेरों की बुकिंग शुरू हो गई है।
पश्चिम रेलवे की ओर से बताया गया है कि त्यौहार के सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए पांच ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। ट्रेन संख्या 09011 उधना-मालदा टाउन स्पेशल को 7 से 28 सितंबर और 09012 मालदा टाउन-उधना स्पेशल को 10 सितंबर से एक अक्टूबर तक फेरा बढ़ाया गया है। वहीं, 09033 उधना-बरौनी साप्ताहिक स्पेशल को 4 से 27 सितंबर तक और 09034 बरौनी-उधना साप्ताहिक स्पेशल को 6 से 29 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा 09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल को 6 से 27 सितंबर तक और 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल को 8 से 29 सितंबर तक बढ़ाया गया है। 09525 ओखा-नाहरलागुन स्पेशल को 5 से 26 सितंबर तक और 09526 नाहरलागुन-ओखा स्पेशल को 9 से 30 सितंबर बढ़ाया गया है। 09343 डॉ. अंबेडकर नगर-पटना साप्ताहिक स्पेशल को एक से 29 सितंबर तक और 09344 पटना-डॉ. अंबेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल को 2 से 30 सितंबर तक बढ़ाया गया है।
Published on:
31 Aug 2023 09:37 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
