वैकल्पिक व्यवस्था की मांग पर विधायक से मिलने की सलाह
लोगों ने नपा पहुंचकर रविवारीय बाजार शुरू करने अथवा उनके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था का प्रबंध करने की मांग की। इस पर नपा सीओ ने कुमारशाला मैदान का विकल्प दिया और कहा कि इस संबंध में जिला पंचायत से मंजूरी लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं महानंद शाह ने लोगों को विधायक से मिलकर समस्या बताने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शहर में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने की नपा की जिम्मेदारी है, जिसके तहत व्यापारियों की शिकायत पर रविवारीय बाजार बंद करवाया गया है।