
बान्द्रा-बरौनी समेत कुछ ट्रेनों के ठहराव फरवरी तक बढ़ाए
सूरत. रेल मंत्रालय ने दो ट्रेनों को चार स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव को विस्तारित करने का निर्णय किया हैं। इसके पहले इन ट्रेनों का स्टॉपेज 5 अगस्त को पूरा हो रहा था, जिसे एक फरवरी तक बढ़ाया है। पश्चिम रेलवे की ओर से बताया गया है कि 19037/19038 बान्द्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस को रामगंज मंडी स्टेशन पर ठहराव 5 अगस्त से बढ़ाकर एक फरवरी करने का निर्णय किया गया है।
19037 बान्द्रा-बरौनी एक्सप्रेस रामगंज मंडी दूसरे दिन सुबह 11.15 बजे पहुंचेगी और 11.17 बजे रवाना होगी। वापसी में 19038 बरौनी-बान्द्रा एक्सप्रेस रामगंज मंडी स्टेशन दूसरे दिन दोपहर 1.16 बजे पहुंचेगी और 1.18 बजे रवाना होगी। इसके अलावा 19019/19020 देहरादून एक्सप्रेस को मोराक, दारा और केशवराय पाटन स्टेशन पर ठहराव 5 अगस्त से बढ़ाकर एक फरवरी तक विस्तारित किया गया है। 19019 बान्द्रा-हरिद्वार एक्सप्रेस मोराक स्टेशन शाम 4.15 बजे, दारा स्टेशन शाम 4.33 बजे और केशवराय पाटन शाम 5.49 बजे पहुंचेगी। वापसी के फेरे में 19020 हरिद्वार-बान्द्रा एक्सप्रेस दूसरे दिन केशवराय पाटन रात 2.29 बजे, दारा रात 3.58 बजे और मोराक स्टेशन सुबह 4.28 बजे पहुंचेगी।
Published on:
03 Aug 2023 09:11 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
