इस बारे में वापी नपा उपाध्यक्ष वीआर पटेल ने कहा कि लारी वाले, फूटपाथ पर बैठकर और फेरी पर धंधा करने वालों को नपा प्रशासन लाइसेंस दे रहा है। लोगों को रोजगार के लिए राज्य स्तर पर यह योजना लागू है। उनसे पूछा गया कि जब लोगों को बैठने ही नहीं दिया जा रहा है तो धंधा कहां करेंगे, उन्होंने बात टाल दी।