- 15 हजार को पहुंच जाएगा सूरत :
SURAT AIRPORT सप्ताह में शारजाह के लिए पांच और दुबई के लिए चार फ्लाइट होने पर आंकड़ा 11 हजार से पास पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि फ्लाइट की सभी सीटें बुक रहती है। दुबई जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण यह आंकड़ा बढ़ा है। इस वजह से शुक्रवार से दुबई के लिए एक ओर नई उड़ान शुरू हो रही है। इसके शुरू होते ही सप्ताह में नई तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ान बढ़ेगी। जिसके चलते सप्ताह में कुल 12 अंतरराष्ट्रीय उडान हो जाएगी। इस वजह से मार्च में मात्र दो अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के चलते सूरत एयरपोर्ट से इंटरनेशनल उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या 15 हजार तक पहुंच जाएगी।
- सूरत एयरपोर्ट की बढ़ानी चाहिए श्रेणी :
वी वर्क फोर वर्किंग एयरपोर्ट के संजय जैन ने बताया कि सूरत से अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। फ्लाइट की संख्या बढ़े, तो यात्री भी बढ़ेंगे। सूरत एयरपोर्ट की श्रेणी कम होने के कारण कई हवाई कंपनी यहां पहुंच नहीं रही है। इसलिए गिनती की फ्लाइट से काम चल रहा है। सूरत की श्रेणी बढ़े तो अन्य देशों की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। फिलहाल इन यात्रियों के आंकड़ों की संख्या के आधार पर दोहा, होंगकोंग, बेंग्कोक और सिंगापुर की फ्लाइट शुरू करने की मांग की गई है।