
SURAT HOLI NEWS: होळिया म उड़े रे गुलाल, डारो रंग केसरिया...
सूरत. होली की रंगत अब शहर में जमने लगी है। प्रवासी राजस्थानी बहुल क्षेत्रों में रात को चंग-ढप की थाप पर गूंजते फाग और परम्परागत होली गीतों पर थिरकते कलाकार जगह-जगह दिखाई देने लगे हैं। वहीं, लड्डूगोपाल संग होली के आयोजनों का दौर भी सोसायटी प्रांगण में तेज हो गया है। इसके अलावा होली स्नेहमिलन समारोह के दौर भी शहर में बसे प्रवासी राजस्थानियों के विभिन्न शहर-जिले, कस्बे व सामाजिक स्तर पर किए जाने लगे हैं।
-धरती धोरा री...
ऋषिविहार सोसायटी परिवार की ओर से शुक्रवार रात्रि होली का रंग राजस्थानी कलाकार लवली एंड पार्टी के संग खूब जमा। इस मौके पर परम्परागत राजस्थानी लोकगीतों पर नृत्य की प्रस्तुति के साथ फूलों से होली खेली गई। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
-सरदारशहर परिषद
होली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन रविवार शाम चार बजे से सिटीलाइट में तेरापंथ भवन के शुभम हॉल में किया जाएगा। समारोह में सरदारशहर की टीम होली के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देगी व बच्चे-महिलाएं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। विशेष योग्यता प्राप्त छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष मनोज लोहिया व मंत्री संजय बोथरा ने दी है।
-जायल माहेश्वरी समाज
होली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन रविवार को परवत पाटिया में आईमाता रोड पर डीआर वल्र्ड परिसर में किया जाएगा। इस दौरान चंग की धमाल, फूलों की होली समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर दिनेश राजपुरोहित, विजय चौमाल, रश्मि साबू समेत अन्य मेहमान मौजूद रहेंगे।
-राजस्थान गौड़ ब्राह्मण संघ
संघ का प्रथम होली स्नेहमिलन समारोह रविवार शाम छह बजे से अलथान स्थित एसएमसी कम्युनिटी हॉल में मनाया जाएगा। समारोह में स्थानीय कलाकार चंग धमाल के साथ रंगारंग फाग गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। बाल कलाकार भी प्रस्तुति में शामिल होंगे। यह जानकारी संघ के महेंद्र शर्मा व दिनेश शर्मा ने दी है।
Published on:
13 Mar 2022 10:12 am

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
