3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT HOLI NEWS: अंतर्राष्ट्रीय कलाकार गुलाबो बिखेरेगी सूरत में लोककला के कई रंग

-राजस्थान युवा संघ ट्रस्ट के फागोत्सव कार्यक्रम में बनेगी मेहमान, गुलाबो जीत चुकी है कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड  

2 min read
Google source verification
SURAT HOLI NEWS: अंतर्राष्ट्रीय कलाकार गुलाबो बिखेरेगी सूरत में लोककला के कई रंग

SURAT HOLI NEWS: अंतर्राष्ट्रीय कलाकार गुलाबो बिखेरेगी सूरत में लोककला के कई रंग

सूरत. होली के उपलक्ष में राजस्थान युवा संघ ट्रस्ट की ओर से इस वर्ष 31वां फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सूरत में होगा। इस बार फागोत्सव में परंपरागत होली का रंग जमाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कलाकार गुलाबो एंड पार्टी के कलाकार रंगमंच पर राजस्थानी लोककला को जीवंत करेंगे। तीन दिवसीय आयोजन 4 से 6 मार्च तक प्रवासी राजस्थानी बहुल परवत पाटिया में गोडादरा रोड स्थित तुलसी पार्टी प्लॉट में होगा। आयोजन की तैयारियां ट्रस्ट की ओर से जोर-शोर से की जा रही है।

ट्रस्ट के अध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत ने बताया कि शहर में बसे प्रवासी राजस्थानियों के परंपरागत होली को अनूठे अंदाज में मनाने का सिलसिला राजस्थान युवा संघ ट्रस्ट की ओर से 1992 से लगातार जारी है। ट्रस्ट का फागोत्सव 2023 राजस्थान छांयड़ो सेठ श्रीसांवलशाह स्वास्थ्य केंद्र के सहयोगार्थ है। आयोजन सिलसिले में ट्रस्ट की नियमित बैठकों का दौर गत सप्ताह से ही जारी है। इस बार फागोत्सव के रंगमंच पर अंतर्राष्ट्रीय कलाकार गुलाबो सपेरा एंड पार्टी की प्रस्तुति कालबेलिया नृत्य मुख्य रूप से रहेगी। इनके अलावा तुलसी पार्टी प्लॉट के रंगमंच पर जयपुर के मानसिंह नरुका का पणिहारी ग्रुप, जोधपुर के नूतन गहलोत और रवि बंजारा ग्रुप की ओर से घूमर नृत्य, भवई नृत्य, चरी नृत्य, मोर नृत्य, बणजारा-बणजारी नृत्य, वीणा नृत्य, चंग पार्टी आदि प्रस्तुतियां दी जाएगी।

-डांडारोपण रविवार सुबह होगा

ट्रस्ट के सचिव जगदीश शर्मा व कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि होलाष्टक पूर्व फागोत्सव का डांडारोपण रविवार सुबह साढ़े दस बजे तुलसी पार्टी प्लॉट में किया जाएगा। फागोत्सव 2023 आयोजन के चार संयोजकों में संजय सरावगी, कैलाश हाकिम, धीरजसिंह राजपुरोहित व श्याम माली शामिल है। 4 से 6 मार्च तक तीन दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन रात आठ बजे से राजस्थानी कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां रंगमंच से दी जाएगी। विशेष आयोजन में शहर के ही सीरवी समाज, घांची समाज, आंजणा पटेल समाज आदि की ओर से गैर नृत्य की प्रस्तुति भी प्रतिदिन विशेष रूप से रहेगी।

Story Loader