27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT HOLI NEWS: भक्त प्रह्लाद के जयकारों के साथ रोपा थांब

-राजस्थान युवा संघ ट्रस्ट का फागोत्सव 4 मार्च से तुलसी पार्टी प्लॉट में आयोजित  

2 min read
Google source verification
SURAT HOLI NEWS: भक्त प्रह्लाद के जयकारों के साथ रोपा थांब

SURAT HOLI NEWS: भक्त प्रह्लाद के जयकारों के साथ रोपा थांब

सूरत. राजस्थान की परंपरागत होली के कई रंग शहर में 4 मार्च से आयोजित फागोत्सव के दौरान देखने को मिलेंगे। आयोजक राजस्थान युवा संघ ट्रस्ट परिवार ने होलाष्टक से पूर्व रविवार को कार्यक्रम स्थल पर विधिविधान से थांब रोपण किया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

गत 32 वर्षों से शहर में प्रवासी राजस्थानियों के बीच होली की रंगत जमाने के लिए राजस्थान युवा संघ ट्रस्ट की ओर से फागोत्सव का सिलसिला जारी है। इस बार 4 से 6 मार्च तक परवत पाटिया में गोडादरा रोड स्थित तुलसी पार्टी प्लॉट में प्रतिदिन रात आठ बजे से रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय कलाकार गुलाबो सपेरा एंड पार्टी के अलावा राजस्थान से कई कलाकारों के दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन स्थल पर रविवार सुबह ट्रस्ट की ओर से थांबरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ हनुमानजी महाराज की पताका का थांबरोपण आयोजक ट्रस्ट के पदाधिकारियों से करवाया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष श्याम राठी, जगदीश परिहार, लालसिंह राजपुरोहित के अलावा वर्तमान अध्यक्ष विक्रमसिंह शेखावत, सचिव जगदीश शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, फागोत्सव संयोजक धीरज राजपुरोहित, श्याम माली समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।


-दिव्यांग बालकों की होगी चिकित्सा

थांबरोपण के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन तुलसी पार्टी प्लॉट में किया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा सभी कार्यकर्ताओं को बताई गई व जिम्मेदारी बांटी गई। इसके बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार फागोत्सव राजस्थान युवा संघ ट्रस्ट संचालित राजस्थान छांयड़ो मानव सेवा संघ सेठ श्रीसांवलशाह जनसेवार्थ चिकित्सालय में दिव्यांग बालकों की चिकित्सा के सेवार्थ रखा गया है।

चंग की थाप पर झूमने लगे युवा

सूरत. होली के अब गिनती के दिन शेष है और शहर में प्रवासी राजस्थानी बहुल इलाकों में चंग-मजीरे का शोर सुनाई देने लगा है। शहर के उधना क्षेत्र स्थित आशानगर में प्रतिदिन रात्रि में प्रवासी राजस्थानी युवक, बुजुर्ग व बच्चे जमा होकर चंग की थाप के साथ फाग गीतों की फटकार उड़ाते नजर आने लगे हैं। आशानगर के समान यह दृश्य सारोली, परवत पाटिया में भी दिखाई देने लगे हैं। जहां कई युवक रात्रि में देर तक चंग की थाप पर फाग गीत गाते व नाचते नजर आते हैं।