4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT KAPDA MANDI: फोस्टा मतदाता सूची में जुड़ गए 105 टेक्सटाइल मार्केट्स

- 31 मई तक आने हैं नाम, दो सौ करीब मार्केट्स में बांटे गए फार्म  

less than 1 minute read
Google source verification
-FOSTTA ELECTION: सौ बातों की एक बात, चुनाव कब करवाएंगे?

-FOSTTA ELECTION: सौ बातों की एक बात, चुनाव कब करवाएंगे?

सूरत. फैडरेशन ऑफ सूरत टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन (फोस्टा) की चुनाव प्रक्रिया में अब तेजी दिखने लगी है। चुनाव की प्राथमिक तैयारियों में फोस्टा चुनाव समिति मतदाता सूची बना रही है और इसमें अभी तक सूरत कपड़ा मंडी के 105 टेक्सटाइल मार्केट्स के कपड़ा व्यापारी मतदाताओं को जोड़ा जा चुका है। समिति की ओर से दो सौ से ज्यादा टेक्सटाइल मार्केट्स में मतदाता प्रपत्र बांटे गए थे और इन्हें भरकर भेजने की अंतिम तारीख 31 मई है।सूरत कपड़ा मंडी के व्यापारिक संगठन फोस्टा के चुनाव आठ वर्ष बाद होने जा रहे हैं। पांच सदस्यीय समिति को फोस्टा चुनाव 15 जुलाई तक संपन्न करवाने हैं। उस दिशा में समिति तैयारियों के साथ आगे बढ़ रही है। सोमवार शाम तक फोस्टा चुनाव की मतदाता सूची से जुड़ने के लिए सूरत कपड़ा मंडी के रिंगरोड, मोटी बेगमवाड़ी, श्रीसालासर व सारोली कपड़ा बाजार स्थित 115 टेक्सटाइल मार्केट्स के मतदाता प्रपत्र जमा हो गए थे। इनमें से 10 मार्केट के मतदाता प्रपत्र उनमें मतदाता के हस्ताक्षर व अन्य कमियों की वजह से वापस लौटा दिए गए हैं। समिति ने सोमवार शाम तक 105 टेक्सटाइल मार्केट्स के व्यापारी मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ा है।

- आयोजनों में व्यापारी व्यस्त :

कपड़ा व्यापारी मतदाताओं के मतदाता प्रपत्र भरकर जमा कराने के लिए फोस्टा चुनाव समिति ने 31 मई अंतिम तिथि तय की है। समिति ने उम्मीद जताई है कि मंगलवार व बुधवार को मतदाता प्रपत्र बड़ी संख्या में जमा होंगे। मतदाता प्रपत्र भरकर जमा कराने के मामले में मार्केट के व्यापारियों की ओर से ढिलाई बरतने की वजह में बताया गया है कि इन दिनों शादी समारोह के आयोजन बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। इन आयोजनों में ज्यादातर व्यापारी व्यस्त होने से यह ढिलाई देखने को मिल रही है।