सूरत

SURAT KAPDA MANDI: डवलपर्स के रवैये से निवेशकों में नाराजगी, होगी बैठक

सारोली कपड़ा बाजार में कई आधे-अधूरे टेक्सटाइल मार्केट्स प्रोजेक्ट में शहर के व्यापारी, निवेशक और ब्रोकर्स का करोड़ों-अरबों रुपया फंसा

less than 1 minute read
Mar 19, 2023
SURAT VIDEO: लेबर-ट्रांसपोर्ट संगठन निर्णय पर कायम

सूरत. सारोली कपड़ा बाजार में कई आधे-अधूरे टेक्सटाइल मार्केट्स प्रोजेक्ट में शहर के व्यापारी, निवेशक और ब्रोकर्स का करोड़ों-अरबों रुपया फंसा हुआ है। इन्हीं में शामिल गोडादरा रोड स्थित आधे-अधूरे स्वस्तिक मार्केट प्रोजेक्ट के व्यापारी, निवेशक व ब्रोकर्स एक बार अपनी फंसी रकम के लिए सक्रिय हुए हैं। इससे पूर्व मार्केट डवलपर्स व व्यापारी, निवेशक व ब्रोकर्स के बीच जरूरी बैठक में कई मुद्दों पर समझौता हुआ था। समझौते की मियाद पूरी होने के बाद भी डवलपर्स की ओर से किसी तरह की प्रक्रिया आगे नहीं बढऩे पर एक बार फिर से आधे-अधूरे स्वस्तिक मार्केट के व्यापारी, निवेशक व ब्रोकर्स लामबंद हुए हैं। सभी ने तय किया है कि स्वस्तिक मार्केट में जो उनकी फंसी रकम ब्याज समेत बिल्डर्स के नहीं लौटाने पर 26 मार्च को सुबह दस बजे मार्केट प्रांगण में बैठक रखी जाएगी। इस बैठक में आधे-अधूरे स्वस्तिक मार्केट के कई व्यापारी, निवेशक व ब्रोकर्स शामिल होंगे।

सुंदरकांड पाठ में होगी हनुमद् भक्ति


सूरत. श्रीरामायण प्रचार समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन रविवार को परवत पाटिया स्थित श्यामवाटिका सोसायटी प्रांगण में किया जाएगा। आयोजक ममता अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर सालासर हनुमानजी महाराज के श्रृंगारित दरबार के समक्ष शाम चार बजे से सुंदरकांड पाठ की शुरुआत अखंड ज्योत प्रज्ज्वलन से की जाएगी। पाठ की प्रस्तुति श्रीरामायण प्रचार समिति के सदस्य व अन्य श्रद्धालु रामधुन व शिवधुन के साथ देंगे।


वर्षीतप अनुमोदना समारोह आयोजित


सूरत. सिटीलाइट स्थित तेरापंथ भवन के महाप्रज्ञ सभागार में शनिवार को तेरापंथ महिला मंडल की ओर से वर्षीतप अनुमोदना समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 500 से ज्यादा तपस्वी मौजूद रहे। इस मौके पर मंडल की सदस्यों ने गीतिका, नुक्कड़ नाटिका, जुगलबंदी आदि की प्रस्तुति दी। समारोह में मुनि मोहजीतकुमार, मुनि उदितकुमार, मुनि अनंतकुमार, मुनि भव्यकुमार आदि ने भी तपस्वियों के प्रति अनुमोदना व्यक्त की।

Published on:
19 Mar 2023 10:39 am
Also Read
View All

अगली खबर