2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surat/ कुणबी पाटिल समाज ने मनाया संत तुकाराम बीज महोत्सव

सुबह समस्त मराठा कुणबी पाटिल समाज वेलफेयर ट्रस्ट और शाम को कुणबी पाटिल समाज प्रगति संघ ने किए धार्मिक आयोजन

2 min read
Google source verification
Surat/ कुणबी पाटिल समाज ने मनाया संत तुकाराम बीज महोत्सव

Surat/ कुणबी पाटिल समाज ने मनाया संत तुकाराम बीज महोत्सव

सूरत. शहर में बसे मराठा कुणबी पाटिल समाज ने रविवार को संत तुकाराम महाराज बीज महोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पालखी यात्रा, किर्तन और महाप्रसाद जैसे आयोजन किए गए। समस्त मराठा कुणबी पाटिल समाज वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से सुबह आठ बजे उधना राजे चौक उजलेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई, जो उधना पाटिल वाडी में संपन्न हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इसके बाद किर्तन और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। शाम छह बजे कुणबी पाटिल समाज प्रगति संघ की ओर से डिंडोली चार रास्ता हनुमान मंदिर से संत तुकाराम महाराज की पालखी यात्रा निकाली गई, जो मधुरम सर्किल पर संपन्न हुई। यहां स्वामीनारायण पार्टी प्लोट में कितर्न और अंत में महाराप्रसाद का आयोजन किया गया।

सजा दरबार, गूंजे भजन


सूरत. वेसू स्थित श्रीश्याम पैलेस प्रांगण में शनिवार को दूसरा वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस मौके पर बाबा श्याम के श्रृंगारित दरबार के समक्ष आयोजित भजन संध्या में कोलकाता के गायक सौरभ शर्मा, स्थानीय राकेश अग्रवाल समेत अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजक परिवार ने बताया कि इस मौके पर छप्पन भोग, बाबा का शृंगार, अखंड ज्योत, इत्र फुहार, पुष्पवर्षा, महाप्रसाद आदि के आयोजन हुए। इस दौरान परिवार के महेंद्र शर्मा, दिनेश सेकसरिया, अनूप कानोडिय़ा, मुकेश काबरा, लालु अग्रवाल आदि सक्रिय रहे।



लखदातार हॉल में सजा बाबा श्याम का दरबार


सूरत. फाल्गुन मास के उपलक्ष में श्रीश्याम अखंड ज्योत सेवा समिति, महिला इकाई की ओर से वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार देर शाम को श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम के लखदातार हॉल में किया गया। इकाई की अध्यक्ष अंजू लील्हा ने बताया कि इस मौके पर बाबा श्याम के श्रृंगारित दरबार के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर भजन संध्या की शुरुआत की गई और स्थानीय कलाकारों ने देर तक भजनों की प्रस्तुति दी। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान छप्पन भोग, बाबा का शृंगार, अखंड ज्योत, इत्र फुहार, पुष्पवर्षा, महाप्रसाद आदि के आयोजन हुए।

Story Loader