4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS: धूमधाम से मना भगवान महावीर का जन्मोत्सव

शहर में प्रभातफेरी, शोभायात्रा, महोत्सव, भजन संध्या समेत कार्यक्रमों की दिनभर चलती रही श्रृंखला  

less than 1 minute read
Google source verification
SURAT NEWS: धूमधाम से मना भगवान महावीर का जन्मोत्सव

SURAT NEWS: धूमधाम से मना भगवान महावीर का जन्मोत्सव

सूरत. चैत्र शुक्ल त्रयोदशी गुरुवार को भगवान महावीर का 2621वां जन्म कल्याणक महोत्सव सूरत समेत दक्षिण गुजरात में धूमधाम से मनाया गया। जैन धर्म के चारों संप्रदाय श्वेताम्बर मूर्तिपूजक, स्थानकवासी, दिगम्बर व तेरापंथ समाज की ओर से साधु-साध्वियों के सानिध्य में कार्यक्रमों का दौर दिनभर चलता रहा। इस अवसर पर महानगर के जिनालयों व अन्य धार्मिक स्थलों पर सुबह से धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों की श्रंृखला चलती रही और इसमें महोत्सव, प्रवचन, सामायिक व प्रतिक्रमण आदि के आयोजनों से श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर जन्म कल्याणक मनाया। जन्म कल्याणक मौके पर मूक पशुओं को कत्लखाने से छुड़ाया गया तो लड्डू बांटकर खुशियां भी मनाई गई। वहीं, शहर के वेसू, भटार, कैलाशनगर, अठवागेट, परवत पाटिया, उधना, कतारगांव, घोड़दौडऱोड क्षेत्र में निकली प्रभातफेरी व शोभायात्रा में भगवान महावीर के जयकारे लगते रहे। रात्रि में भगवान महावीर की विशेष आंगी (श्रृंगार) के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का शहर के विभिन्न क्षेत्र स्थित जैन मंदिरों में तांता लगा रहा।

-न्यू सिविल में छाछ पिलाई
महावीर जन्म कल्याणक के उपलक्ष में गुरुवार को महावीर इंटरनेशनल की ओर से लोगों को गर्मी से राहत के लिए छाछ पिलाई गई। अस्पताल परिसर में छाछ वितरण कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चला और इसमें संस्था के पदाधिकारियों समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

-चंदनबाला महिला मंडल
भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर मंडल की ओर से शांति भवन में गुरुवार को भगवान महावीर का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर मंडल की पदाधिकारी व सदस्य महिलाएं मौजूद रही और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। रात्रि में भगवान महावीर की विशेष आंगी (श्रृंगार) के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का शहर के विभिन्न क्षेत्र स्थित जैन मंदिरों में तांता लगा रहा।