सूरत

SURAT NEWS DAYRI: अरुण नारंग अध्यक्ष व सचिव बने अश्विन भाऊवाला

वर्ष 2023-24 के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, सूरत शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रबंध समिति सदस्यों की नियुक्ति

2 min read
Feb 23, 2023
SURAT NEWS DAYRI: अरुण नारंग अध्यक्ष व सचिव बने अश्विन भाऊवाला

सूरत. वर्ष 2023-24 के लिए द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, सूरत शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रबंध समिति सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इसमें अध्यक्ष अरुण नारंग, सचिव अश्विन भाऊवाला, उपाध्यक्ष दुष्यंत विठलानी व कोषाध्यक्ष शैलष लखनकिया शामिल है। इनके अलावा प्रबंध समिति सदस्यों में चावट मंथन, प्रीतेश शाह, चिम्पू लापसीवाली, जॉनी जैन शामिल है। यह जानकारी निवर्तमान अध्यक्ष निकेश कोठारी ने दी।

भजन संध्या व निशान पूजन रविवार को


सूरत. श्रीश्याम गुणगान सेवा समिति ट्रस्ट एवं सूर्य ग्रीन व्यू द्वारा भजन संध्या एवं निशान पूजन का आयोजन रविवार को वेसू में केनाल रोड स्थित सूर्यग्रीन सोसायटी के बैंक्वेंट हॉल में किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक बंका ने बताया कि बाबा श्याम के श्रृंगारित दरबार के समक्ष शाम को अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित की जाएगी। इस अवसर पर छप्पनभोग, श्याम रसोई, इत्रफुहार आदि के आयोजन होंगे। भजन संध्या में इंदौर के गायक सावन नागदा के अलावा स्थानीय कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। 27 फरवरी सोमवार को सुबह सात बजे सोसायटी में निशान पूजन कर निशान ध्वज पदयात्रा रवाना होगी और विभिन्न मार्ग से होकर श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम पहुंचेगी। वहां यात्री बाबा श्याम के दरबार में निशान ध्वज अर्पित करेंगे।

किशन शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री बने


सूरत. इंडियन मूवर्स ऑर्गेनाइजेशन की 5वीं वार्षिक बैठक हरिद्वार में आयोजित की गई। बैठक में संस्था से जुड़े देशभर से सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान सूरत के कृष्णा मूवर्स एंड पेकर्स के किशन शर्मा को राष्ट्रीय महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने किया वहीं, विधायक आदेश चौहान समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Published on:
23 Feb 2023 09:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर