
SURAT NEWS DAYRI: तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे कपड़ा व्यापारी
सूरत. सूरत कपड़ा मंडी के व्यापारिक संगठन सूरत आढ़तिया कपड़ा एसोसिएशन की गठन प्रक्रिया के बाद पहली बैठक सोमवार को आयोजित की गई। रिंगरोड कपड़ा बाजार स्थित मिलेनियम मार्केट में एसोसिएशन कार्यालय में हुई बैठक में कई जरूरी निर्णय किए गए। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रह्लाद अग्रवाल ने बताया कि बैठक से पूर्व सभी पदाधिकारी व सदस्यों ने विधि-विधान से ठाकुरजी की पूजा-आराधना की। इसके बाद बैठक में पिछले समय चुनाव अधिकारी द्वारा अवैध तरीके से 7 सदस्यों के चुनाव लडऩे पर 6 साल के लिए लगाया गया प्रतिबंध निरस्त किया गया। बैठक में छह सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इनमें अनूप अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, सूरज जालान, सुदर्शन मांतनहेलिया, परमेश्वर शर्मा शामिल हैं। यह सदस्य एक साल के लिए कार्यकारिणी में सलाहकार एवं विचार-विमर्श के लिए सहयोगी रूप में रहेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से 3 कॉप्ट सदस्य झाबरमल गोयल, जेपी अग्रवाल और महेश जैन को चुना गया। कॉप्ट सदस्यों की नियुक्ति एक साल के लिए की गई है। बैठक में बताया कि केवाईसी अपडेट और नए सदस्यों के लिए नई मेम्बरशिप चालू होने की जानकारी भी दी गई।
मारवाडी़ सेवा संघ द्वारा डांग में जरुरतमंदों को बांटा अनाज
सूरत. मारवाडी़ सेवा संघ द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष में जरुरतमंद आदिवासियों के बीच अनाज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ के मीडिया प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि अनाज वितरण कार्यक्रम के सिलसिले में शहर के विभिन्न हिस्सों में संघ की ओर से एकत्रीकरण अभियान चलाया गया था। बाद में संघ सदस्यों द्वारा सूखा अनाज, दाल, चावल, चीनी आदि सामग्री की किट बनाकर डांग जिले के आदिवासी बहुल गांवों में जरुरतमंदों के बीच बांटी गई। इस सेवाकार्य के दौरान संघ के अध्यक्ष दीवानचन्द शर्मा, सचिव कमलेश पालीवाल, कोषाध्याक्ष ज्योतिप्रकाश गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
जरुरतमंदों को बांटी सामग्री
सूरत. मकर संक्रांति के उपलक्ष में मारवाड़ी सेवा संगठन द्वारा डांग जिले के आदिवासी विस्तार में जाकर जरुरतमंदों को आवश्यक सामग्री की किट बांटी गई। किट में कपड़े, साड़ी, चप्पल आदि शामिल थे। संगठन के मीडिया प्रभारी अरुण गिनोडिया ने बताया कि इस दौरान विजय गोयल, योगेश बजाज, अनिल खातेड, इंद्र चौधरी समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
सूरत जिला माहेश्वरी सभा के पदाधिकारी निर्वाचित
सूरत. सूरत जिला माहेश्वरी सभा के जिला अध्यक्ष पद पर संदीप धूत, मंत्री अनिल मूंद?ा, कोषाध्यक्ष अतिन बाहेती और संगठन मंत्री पवन बजाज निर्वाचित हुए हैं। इनके अलावा उपाध्यक्ष पद पर अशोक कोठारी , विजय भट्टड, मुकेश कोठारी, परसराम मुंदड़ा व संयुक्तमंत्री पद पर रवि राठी, ललित चांडक, महेश खटोड व टीकम असावा निर्वाचित हुए। सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी मदनमोहन पे?ीवाल, प्रदीप तोतला, रामावतार जाजू की देखरेख में सपन्न हुई।
Published on:
17 Jan 2023 09:58 am
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
