4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: परवत पाटिया में प्याऊ का लोकार्पण

माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा परवत पाटिया विस्तार में श्रीखेतेश्वर सर्कल के पास जन उपयोगी शुद्ध पानी की प्याऊ (वाटर कूलर) का लोकार्पण

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS DAYRI: परवत पाटिया में प्याऊ का लोकार्पण

SURAT NEWS DAYRI: परवत पाटिया में प्याऊ का लोकार्पण,SURAT NEWS DAYRI: परवत पाटिया में प्याऊ का लोकार्पण,SURAT NEWS DAYRI: परवत पाटिया में प्याऊ का लोकार्पण

सूरत. माहेश्वरी नवयुवक मंडल द्वारा परवत पाटिया विस्तार में श्रीखेतेश्वर सर्कल के पास जन उपयोगी शुद्ध पानी की प्याऊ (वाटर कूलर) का लोकार्पण किया। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर बीके डालवी, मंडल के अध्यक्ष नारायण पेड़ीवाल, मंडल के उपाध्यक्ष पवन चांडक, कोषाध्यक्ष विष्णु राठी, सहसचिव रामेश्वर राठी, मनोज जाजू, प्रवेश मोहता, हरिप्रकाश पेड़ीवाल, घनश्याम पेड़ीवाल, महेश राठी, दिनेश चांडक. राजेश बागड़ी आदि मौजूद रहे।

पदयात्रा निकली, जयकारे गूंजे


सूरत. माघ पूर्णिमा के अवसर पर श्रीखेतेश्वर पैदल यात्रा संघ की ओर से रविवार सुबह 87वीं पदयात्रा निली। यात्रा की शुरुआत परवत पाटिया स्थित संत खेतेश्वर सर्कल से की गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। बाद में यात्री जयकारे लगाते हुए विभिन्न मार्ग से होकर खटोदरा स्थित संत खेतेश्वर मंदिर पहुंचे। वहां आरती-हवन आदि के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर बताया गया कि आगामी कार्यक्रम खेतेश्वरजी महाराज का 111वां जन्म कल्याण महोत्सव सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम संघ की ओर से आयोजित किए जाएंगे।

वर्षी उत्सव की पूर्णाहुति


सूरत. जय साधणी माता सेवा समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय साधणी माता वर्षी उत्सव की पूर्णाहुति रविवार को की गई। रांदेर में वर्षा सोसायटी स्थित जय साधणी माता मंदिर में इस अवसर पर सुबह दस बजे पूज्य गुरुग्रंथसाहिब का भोगसाहिब (पूर्णाहुति) हुआ। इसके बाद दोपहर दो बजे तक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति राजकोट के उत्तम व राजा वनवाणी ने दी। इस मौके पर लंगर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

गंगा स्वरूप बहनों को बांटे कम्बल


सूरत. शांतिदेवी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 51 गंगा स्वरूप बहनों को कम्बल बांटे गए। कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट द्वारा महुवा तहसील के तडपर गांव में किया गया। कार्यक्रम के दौरान पटेल समाज के सुखालाल गोयानी, आयोजक ट्रस्ट की ट्रस्टी चंचल बच्चानी, कुंदन बच्चानी, संगीता राठी, रेखा मंत्री, रेखा वडेरा, रंजू राठी, अनीता सेठिया, प्रियंका बोहरा, जेपी जोधानी, राकेश बधानी आदि मौजूद थे।