2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: समारोह में जगमगाए दीप, घुले स्नेह के रंग

- दीपावली स्नेहमिलन समारोह के आयोजन का सिलसिला शुरू :  

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS DAYRI: समारोह में जगमगाए दीप, घुले स्नेह के रंग

SURAT NEWS DAYRI: समारोह में जगमगाए दीप, घुले स्नेह के रंग

सूरत. रोशनी के पर्व दीपावली के अवसर पर शहर में बसे विभिन्न समाज और संगठनों की ओर से स्नेहमिलन समारोह के आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को विभिन्न समाज और संगठनों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र में दीपावली स्नेहमिलन समारोह के आयोजन किए। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और बच्चों समेत अन्य को सम्मानित किया गया।

-अग्रवाल विकास ट्रस्ट :

सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में रविवार शाम दीपावली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से की गई। बाद में भवन में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर दीपावली की खुशियां मनाई। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय सरावगी, उपाध्यक्ष प्रमोद पोद्दार, सचिव राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, महिला शाखा अध्यक्ष शालिनी कानोड़िया, युवा शाखा अध्यक्ष निकिता अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

-श्रीखंडेलवाल वैश्य समाज :

वेसू स्थित श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम के लखदातार हॉल में श्रीखंडेलवाल वैश्य समाज की ओर से दीपावली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज की नई कार्यकारिणी के गठन के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समाज की नई कार्यकारिणी में महिलाओं को भी स्थान दिया गया है। समाज के नए अध्यक्ष के रूप में गोपाल झालानी, उपाध्यक्ष संजय माचीवाल, विनीता खंडेलवाल व निमिषा खंडेलवाल, महामंत्री रवि खंडेलवाल, सहमंत्री अनीता खंडेलवाल और कोषाध्यक्ष विष्णु खंडेलवाल को बनाया गया। समारोह में समाज के विश्वनाथ खंडेलवाल, रमेश गुप्ता, राजू खंडेलवाल, अनिल पीतलिया, मदन गुप्ता आदि मौजूद थे। वहीं, 24 दिसंबर से समाज के क्रिकेट टूर्नामेेंट की भी घोषणा समारोह में की गई।

- राजस्थान गौड ब्राह्मण संघ :

संघ की ओर से दीपावली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन उधना रोड स्थित श्रीपरशुराम भवन में रविवार शाम किया गया। समारोह में समाज के बुजुर्गो के साथ प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान के अलावा समाज विकास की चर्चा की गई। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विप्र सेना के ललित शर्मा, पार्षद विजय चौमाल, महेंद्र शर्मा, सज्जन महर्षि, जय शर्मा, प्रवीण शर्मा, संतोष शर्मा, जेपी शर्मा, निर्मल मरदंगिया, गोपाल शर्मा, रमेश इंदोरिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Story Loader