
SURAT NEWS DAYRI: महेश मित्तल अध्यक्ष और सचिव बने रतन दारुका
सूरत. अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट के चुनाव के बाद डुमस रोड स्थित अग्र एक्जोटिका भवन में आयोजित ट्रस्ट बोर्ड की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को किया गया है। इस नई कार्यकारिणी में महेश मित्तल को अध्यक्ष और सचिव पद की जिम्मेदारी रतनलाल दारुका को सर्वसम्मति से सौंपी गई है।
गत रविवार को ही डुमस रोड स्थित भवन में ट्रस्ट बोर्ड के 7 फाउंडर ट्रस्टी, 4 पेट्रन ट्रस्टी व 3 लाइफ मेम्बर पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुए थे। इसके बाद गुरुवार को ट्रस्ट बोर्ड की जरूरी बैठक बुलाई गई और इसमें अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन झुनझुनवाला, उपाध्यक्ष नटवर टाटनवाला व मोतीलाल जालान, सहसचिव अशोक सिंघल व सहकोषाध्यक्ष श्याम सिहोटिया को नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी में कुल 26 सदस्य है।
वर्षीदान शोभायात्रा निकली
सूरत. सरेलावाड़ी जैन संघ स्थित श्रीप्रेमभुवनभानु सुरी संयम वाटिका से गुरुवार को तीन मुमुक्षुओं की वर्षीदान शोभायात्रा निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल रहे। यात्रा शहर के घोड़दौडऱोड सहित विभिन्न क्षेत्र में से होकर गुजरी और इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व अन्य लोग मौजूद रहे। बाद में संतवृंद के प्रवचन आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आदिवासी क्षेत्र में जरूरी सामग्री का वितरण
सूरत. श्रीखेड़ापति बालाजी ट्रस्ट परिवार की ओर से दक्षिण गुजरात के आदिवासी विस्तार में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू लोहिया ने बताया कि दक्षिण गुजरात के आदिवासी बहुल तहसील नेत्रंग के ग्रामीण विस्तार में श्रीखेड़़ापति बालाजी ट्रस्ट परिवार ने आदिवासियों के बीच आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को अनाज किट, कंबल, कपड़े, साड़ी-ड्रेस, जूते-चप्पल समेत अन्य सामग्री बांटी गई। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के योगेश बंसल, शंकर गोयल, नितेश अग्रवाल, अनुज लोहिया, पूरनमल गोयल, विनोद प्रजापति, संदीप बंसल, सुशील बाजारी, ओमप्रकाश मित्तल, रामवतार मालू, सुशील पंडित, रामलाल प्रजापति आदि मौजूद थे।
26 यूनिट रक्तदान
सूरत. मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के उपलक्ष में सूरत इकाई की ओर से गुरुवार को कपड़ा बाजार स्थित शिवकृपा मार्केट प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इकाई के 10वें रक्तदान शिविर में 26 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष राहुल बजाज, सचिव अभिषेक खेतान, शिविर संयोजक पंकज जालान, सुशांत बजाज, विशाल अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Published on:
20 Jan 2022 09:16 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
