
SURAT NEWS DAYRI: कम्प्यूटर, लेपटॉप, मोबाइल फोन आदि भेंट
सूरत. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष नीलम सेठिया के सूरत आगमन पर गुरुवार को सिटीलाइट स्थित तेरापंथ भवन में स्नेहम प्रोजेक्ट कार्यक्रम तेरापंथ महिला मंडल, सूरत की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डिसेबल बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री कम्प्यूटर, लेपटॉप, मोबाइल फोन आदि भेंट किए गए। इस अवसर पर महामंत्री मधु देरासरिया, सहमंत्री निधि सेखानी, ट्रस्टी कनक बरमेचा, कार्यसमिति सदस्य श्रेया बाफना, अध्यक्ष राखी बैद, मंत्री सीमा भोगर, चंदा भोगर के अलावा तेरापंथ सभा अध्यक्ष हरीश कावडिय़ा, मंत्री नरपत कोचर, संघ संवाद संस्थापक बोर्ड सदस्य राजेश कावडिय़ा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
गुजरात इकाई दूसरे क्रम पर रही
सूरत. स्मार्ट गर्ल प्रोजेक्ट के तहत सेमिनार आयोजन मामले में भारतीय जैन संघटना की 11 माह पहले गठित गुजरात प्रदेश इकाई देशभर में दूसरे स्थान पर रही है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश सुराणा व महामंत्री मोनिका मांडोत ने बताया कि महाराष्ट्र इकाई प्रथम स्थान पर रही है। वहीं, स्मार्ट गर्ल प्रोजेक्ट के तहत सूरत समेत गुजरातभर में 82 सेमिनार आयोजित की गई और इसमें 13 से 23 वर्ष की 5457 लड़कियों को प्रोजेक्ट की गुजरात प्रभारी डॉ. हर्षिता जैन व सूरत प्रभारी विनीता गोलेछा की देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया। गुजरात में सर्वाधिक 75 सेमिनार का आयोजन सूरत शाखा अध्यक्ष डॉ. संजय जैन, महासचिव सुनील जैन, सहमंत्री संजय जैन आदि की देखरेख में किया गया।
आवश्यक वस्तुएं बांटी
सूरत. माहेश्वरी महिला मंडल (मेन) की ओर से मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष में रांदेर स्थित मातोश्री वृद्धाश्रम में आवश्यक वस्तुएं बांटी गई है। मंडल अध्यक्ष प्रतिभा मोलासरिया ने बताया कि मातोश्री वृद्धाश्रम में पलंग, गद्दे, तकिए, साड़ी, मौजें, चप्पल, धार्मिक किताबें व अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर वहां रह रहे लोगों के बीच तिल से बना नाश्ता, फल, नमकीन-मिठाई का वितरण भी किया।
Published on:
06 Jan 2022 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
