
SURAT NEWS DAYRI: चंग की थाप पर जमकर झूमे श्रोता
सूरत. होली के उपलक्ष में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शहर में तेज हो गया है। इस कड़ी में वेसू स्थित श्यामरचना सोसायटी में होली दीवाने ग्रुप की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया। सोसायटी के बजरंग अग्रवाल ने बताया कि समूह के युवा सदस्यों ने चंग की थाप पर नाच-गाकर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। फागोत्सव कार्यक्रम रात्रि में देर तक चलता रहा। इस दौरान श्रवणकुमार मित्तल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, महेंद्र कुमार अग्रवाल, सत्य नारायण, आशीष अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, गौरी शंकर अग्रवाल, जितेंद्र जैन सहित काफी तादाद में महिला श्रोता मौजूद रही।
महिलाओं ने खेली लड्डूगोपाल संग होली
ऋषिविहार महिला मंडल की ओर से मंगलवार शाम लड्डूगोपाल संग होली कार्यक्रम का आयोजन परवत पाटिया स्थित ऋषिविहार सोसायटी के श्रीबालाजी व करणीमाता मंदिर प्रांगण में किया। इस मौके पर मंडल की सदस्य महिलाएं घरों से लड्डूगोपाल को सजा-धजाकर लाई। बाद में मंडल की सदस्यों ने भजनों के साथ होली की धमाल व पंरपरागत लोकगीतों पर लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान सोसायटी की महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही।
मंदिर में मनाया फाग उत्सव
सूरत. माहेश्वरी महिला मंडल वेस्ट की ओर से सोमवार को फाग उत्सव का आयोजन परवत पाटिया स्थित डुंभाल बालाजी मंदिर प्रांगण में किया गया। उत्सव के दौरान मंडल की सदस्य महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रही। मंडल की सुधा मालानी ने बताया कि इस अवसर पर ज्यादातर सदस्य महिलाएं घरों से लड्डूगोपाल को सजाकर लाई। कार्यक्रम में पुष्पवर्षा व गुलाल से होली खेली गई।
फागोत्सव में दी रंगारंग प्रस्तुति
माहेश्वरी मुस्कान महिला मंडल की ओर से फागोत्सव का आयोजन वेसू स्थित सोमेश्वरा एन्कलेव में किया गया। कार्यक्रम में मंडली की सदस्य महिलाओं ने भजन व धमाल की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मंडल की अध्यक्ष पुष्पा सोमानी, विमला साबू, संतोष जाजू, मधु राठी, सुनीता साबू, आशा इनानी, अनुराधा सोमानी, सरला मालू आदि मौजूद थी।
Published on:
01 Mar 2023 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
