सूरत

SURAT NEWS: श्रेष्ठ मुहूर्त में विराजे विघ्नहर्ता गौरीसुत गणराज

- पंडालों में दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, जगह-जगह सेवाकार्यों के भी आयोजन :  

2 min read
Sep 19, 2023
SURAT NEWS: श्रेष्ठ मुहूर्त में विराजे विघ्नहर्ता गौरीसुत गणराज

सूरत. दस दिवसीय गणपति महोत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार से सूरत समेत दक्षिण गुजरात में हर्षोल्लास के माहौल में हो गई। इस दौरान ज्यादातर आयोजकों ने सुबह श्रेष्ठ अभिजित मुहूर्त में गणपति प्रतिमाएं पंडाल, सोसायटी-अपार्टमेंट व घरों में प्रतिष्ठापित की। इस दौरान रिमझिम फुहार का दौर भी जारी रहा। पंडालों में गणपति दर्शन के लिए रोजाना रात को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी वहीं, जगह-जगह सेवा गतिविधियां भी आयोजकों की ओर से सक्रिय रहेगी।

भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को प्रथम पूज्य गौरीसुत गणेश हजारों पंडाल में मंत्रों की गूंज के साथ विराजमान हो गए। सर्वाधिक प्रतिमाओं की स्थापना सुबह अभिजित मुहूर्त के दौरान की गई। आकर्षक रूप से सजे पंडाल में सुबह बाजे-गाजे के साथ गणपति, गोरी-गणेश, मंगलमूर्ति प्रतिमाओं को लेकर आयोजक मंडल के सदस्य एवं अन्य भक्त पहुंचे और विघ्नविनायक की भाव-भक्ति के माहौल में स्थापना की गई। इस दौरान पंडाल में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और पंडितों ने पृथ्वी पूजन, वरुण पूजन, गणपति पूजन, नवग्रह, षोड़षमात्रिका पूजन के अलावा अन्य देवी-देवताओं की पूजा भी यजमान और आयोजकों से करवाई। बाद में सामूहिक आरती की गई। वहीं, शाम ढलने के बाद शहर के प्रमुख आयोजक मंडलों की ओर से स्थापित गणपति प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर भी मंगलवार से ही शुरू हो गया।

सीरवी समाज की नई कार्यकारिणी गठित


दो दिवसीय भादी बीज महोत्सव के समापन मौके पर रविवार देर शाम सीरवी समाज (गुजरात) सूरत इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन परवत पाटिया में आईमाता रोड स्थित सीरवी समाज भवन में किया गया। समाज के मीडिया प्रभारी पेमाराम सोयल ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव के दौरान कई सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में समाज ने कैंसर पीडि़तों के सहायतार्थ किट बांटी। वहीं, रविवार 24 सितम्बर को समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजन की भी जानकारी दी गई। इस मौके पर समाज की नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर हेमाराम पंवार, सचिव भंवरलाल भायल व कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमराज मुलेवा को फिर से जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, उपाध्यक्ष प्रभुराम वर्फा, उपसचिव संजयकुमार राठौड़, सहकोषाध्यक्ष दुर्गाराम पंवार को बनाया गया है। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में समाज के 25 जनों को शामिल किया गया है।

Published on:
19 Sept 2023 09:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर