सूरत

CHORI : कैसे मकान की पहली मंजिल से पार हुए पांच लाख के जेवर?

SURAT NEWS : 5 LAKH CHORI IN KHATODRA SURAT - भूतल पर कारखाना और दूसरी पर मंजिल पर सो रहा था परिवार

less than 1 minute read
Sep 25, 2019
CHORI : कैसे मकान की पहली मंजिल से पार हुए पांच लाख के जेवर?

सूरत. उधना मगदल्ला रोड स्थित सोमनाथ सोसायटी के एक मकान में घुसे चोर नकदी व जेवर समेत ५ लाख ७ हजार रुपए का सामान चुरा कर फरार हो गए। घटना के संबंध में खटोदरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक सोमनाथ सोसायटी के प्लॉट नम्बर १२० निवासी सुरेशचंद्र राणा के घर चोरी सोमवार रात ग्यारह बजे के बाद किसी समय हुई। चोर पहली मंजिल पर रिनोवेशन कार्य के चलते खिडक़ी के खुले हिस्से से अंदर दाखिल हुए। उन्होंने पहली मंजील पर स्थित कमरे में रखी चाबियों से अलमारियां खोली और जेवर चुरा कर फरार हो गए। दूसरी मंजिल पर सो रहे राणा परिवार की मंगलवार सुबह छह बजे नींद खुली तो चोरी का पता चला। अपने मकान में भूतल पर जरी कारखाना चलाने वाले सुरेश से घटना की खबर मिलने पर खटोदरा पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और घटना की तफ्तीश में जुट गई।

Published on:
25 Sept 2019 11:38 am
Also Read
View All

अगली खबर