2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

surat news : मां के प्रेमी ने तेरह वर्षीय पुत्री से किया कुकर्म

surat news : - सूरत के वराछा में हुई घटना, ४० वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
file

surat news : मां के प्रेमी ने तेरह वर्षीय पुत्री से किया कुकर्म

सूरत. पांडेसरा व कतारगाम में मासूम बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं के बाद शनिवार को एक तेरह वर्षीय किशोरी के साथ उसकी माता के प्रेमी द्वारा बलात्कार करने की घटना सामने आई है। इस संबंध में वराछा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक डिंडोली साईंबाबा मंदिर के निकट सनसिटी सोसायटी निवासी अरुण मिश्रा (40) ने वराछा क्षेत्र में रहने वाली एक तेरह वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार किया। हीरा कारखाने में काम करने वाला अरुण कुछ समय पीडि़त किशोरी की तलाकशुदा माता के संपर्क में आया था। पीडि़ता की माता और उसके बीच प्रेम संबंध बन गए थे। जिसके चलते अरुण का उसके घर पर आना जाना था। गुरुवार रात वह उनके घर ठहरा था। रात बारह बजे अंदर घुटन होने के कारण पीडि़ता माता बाहर खुले में चली गई। इसका फायदा उठा कर अरुण ने पीडि़ता के साथ जबरदस्ती की। शुक्रवार को पीडि़ता ने अरुण की करतूत के बारे में उसकी माता को बताया। इस पर वह उसे वराछा थाने ले गई। पुलिस ने मेडिकल करवा कर देर रात अरुण के खिलाफ मामला दर्ज किया। शनिवार को पुलिस ने अरुण को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।