4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

surat news : सूरत की पूजा चौरुषी बनी भारत की सबसे तेज महिला ट्राइथलीट

surat news : - सूरत से गई ग्यारह सदस्यीय टीम ने देश का औसत सुधारा

less than 1 minute read
Google source verification
file

surat news : सूरत की पूजा चौरुषी बनी भारत की सबसे तेज महिला ट्राइथलीट

सूरत. पिछले दिनों कजाखिस्तान के अस्ताना में आयोजित ७०.३ आर्यनमैन चैम्पियनशिप में सूरत की पूजा चौरुषी ने अपने पिछले रेकॉर्ड से २३ मिनट कम यानि ५ घंटे, ४४ मिनट का समय लेकर भारत की सबसे तेज महिला ट्राइथलीट बनने का गौरव हासिल किया। उनके साथ सूरत से गई कुल ग्यारह सदस्यीय टीम ने ओवरऑल अपने औसत में सुधार कर देश का नाम रोशन किया। इस टीम में धीरवंत गिल, सागर नाणावटी, नैनेश वांकावाला, राकेश सोमाणी, मनीष खुराना, रितेश अग्रवाल, शौनक छापरिया, आलोक इनामदार, विपुल ओसवाल और मीना वांकावाला शामिल हैं। टीम में सूरत के अलावा भारत से तीन और खिलाड़ी भी थे। पूजा ने बताया कि प्रतियोगिता में लगातार दो किलोमीटर तैराकी, ९० किमी साइक्लिंग तथा २१.१ किमी दौड़ कम से कम साढ़े आठ घंटे में पूरी करनी होती है। सूरत के धीरवंत गिल ने पुरुष वर्ग में ५ घंटे, ७ मिनट का समय लिया। उनके अलावा सूरत से गई टीम में कोई भी खिलाड़ी स्पोट्र्स बैकग्राउन्ड से नहीं था। सभी अलग प्रोफेशन में हैं तथा पूजा ही ट्राइ स्पोट्र्स एकेडेमी से जुड़ी हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए ६-७ महीने तक तैयारी की। बारडोली पलसाणा हाइवे पर साइक्लिंग, दौड़ तथा तापी नदी में स्वीमिंग की थी।