
surat news : सूरत के व्यापारी को अंडरवल्र्ड की धमकी!
सूरत. सूरत के व्यापारी को फोन पर डी कंपनी के छोटा शकील के नाम पर धमकी देकर डेढ़ करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। हालांकि आलाधिकारियों समेत क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कोई खुलासा नहीं कर रही है। चर्चा है कि सूरत के एक व्यापारी को दाउद गिरोह के छोटा शकील, फहीम मचमच व उनके अहमद रजा नाम के गुर्गे ने कॉल कर रंगदारी मांगी। दरअसल पीडि़त व्यापारी का एक अन्य व्यापारी से लेनदेन बकाया था। लेकिन वह व्यापारी सूरत छोड़ कर दुबई चला गया था। कुछ समय पूर्व उसने दुबई से पीडि़त को फोन किया और कहा कि वह सूरत आ रहा है। पीडि़त ने उससे रुपए मांगे तो उसने रुपए देने से मना कर दिया। उसने कहा कि मेरी भाई से बात हो गई है। उसके बाद पीडि़त के मोबाइल पर धमकी भरे फोन आने लगे और उससे तीन दिन में डेढ़ करोड़ रुपए की मांग की गई। पीडि़त ने क्राइम ब्रांच से संपर्क कर प्राथमिकी दर्ज करवाई। बताया जाता है कि क्राइम ब्रांच गुप्त रूप से मामले की जांच में जुटी है वहीं मुंबई पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही अहमद रजा के साथ दाउद के भांजे व दो अन्य लोगो को गिरफ्तार किया है।
नहीं किया खुलासा
अंडरवल्र्ड नाम पर रंगदारी वसूले के इस मामले की पुष्टी के लिए क्राइम ब्रांच के डीसीपी राहुल पटेल से संपर्क किया गया पर उन्होंने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया। उन्होंने नहीं बताया कि क्राइम ब्रांच में इसको लेकर कोई मामला दर्ज हुआ है या नहीं। बल्कि जहां से जानकारी मिली है वहीं से इसकी पुष्टी करने की बात कही।
Published on:
23 Jul 2019 09:39 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
