5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surat News : मशीन में दुपट्टा फंसने से किशोरी की जान गई

- पिता सुरेन्द्र यादव सिक्यूरिटी गार्ड

less than 1 minute read
Google source verification
Surat News : मशीन में दुपट्टा फंसने से किशोरी की जान गई

Surat News : मशीन में दुपट्टा फंसने से किशोरी की जान गई

सूरत.

वराछा मातावाडी क्षेत्र में रोल पॉलिस कारखाने में काम करने वाली किशोरी का दुपट्टा मशीन में फंसने से गला घुट गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, सहारा दरवाजा निवासी रिन्की सुरेन्द्र यादव (17) वराछा मातावाडी भगुनगर के पास रोल पॉलिस कारखाने में काम करती थी। शनिवार सुबह कारखाने में वह गले में दुपट्टा लपेट कर खड़ी थी। इसी दौरान अचानक मशीन में हाथ सेंकते हुए उसके दुपट्टे का एक छोर मशीन में फंस गया, जिसमें रिन्की का गला घुट गया। उस वक्त कारखाने में दूसरे कर्मचारी भी मौजूद थे। हल्ला होने पर कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उसे स्मीमेर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि रिन्की को एक भाई और एक बहन है। उसके पिता सुरेन्द्र यादव सिक्यूरिटी गार्ड है। वराछा पुलिस अग्रिम जांच कर रही हैं।

लूम कारखाने के कर्मचारी ने किया आठ लाख का गबन!

सूरत. उधना उद्योगनगर स्थित एक लूम कारखाने के कर्मचारी द्वारा आठ लाख के गबन का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, उद्योगनगर स्थित प्रीमियम लूम्स मेन्युफेक्चर्स के कर्मचारी बारडोली जलाराम हुडको सोसायटी निवासी बृजेन्द्र राजपूत ने आठ लाख रुपए का गबन किया। उसने 9 दिसम्बर से 19 दिसम्बर के दौरान चैक चुराए और उन पर फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनी के खाते से रुपए निकाल लिए। इसी तरह से कुछ रुपए आरटीजीएस के जरिए भी निकाले। इस बारे में कारखाने के संचालक वेसू सोमेश्वरा निवासी आशीष अमीन को पचा चलने पर उन्होंने उधना थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।