1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS: हनुमंत लला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएंगे

प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी महाराज का जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS: हनुमंत लला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएंगे

SURAT NEWS: हनुमंत लला का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएंगे

सूरत. प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी महाराज का जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर के हनुमदप्रेमी संगठनों की ओर से कई धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। चैत्र पूर्णिमा 6 अप्रेल को हनुमंत लला के जन्मोत्सव मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां आयोजक मंडल व संघ की ओर से शुरू कर दी गई है।

-संत प्रकाशदास आएंगे, श्रोताओं को भजन सुनाएंगे

श्रीसालासर हनुमान सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय 18वां श्रीहनुमान जन्मोत्सव 5 व 6 अप्रेल को मनाया जाएगा। आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में समिति के अलावा श्रीसालासर युवा संगठन व श्रीसालासर महिला संगठन के सदस्य तैयारियों में व्यस्त है। दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन पुणागांव रोड पर जलवंत टाउनशिप स्थित श्रीसालासर बालाजी मंदिर प्रांगण में मनाया जाएगा। समिति ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों में कार्यकर्ताओं की अलग-अलग समितियां गठित की गई है। इस दौरान 5 अप्रेल को मंदिर प्रांगण में सुंदरकाण्ड पाठ, अखंड ज्योत, छप्पनभोग आदि के आयोजन होंगे। रात्रि में संत प्रकाशदास महाराज की भजन संध्या होगी। इसके बाद 6 अप्रेल को सुबह निशान शोभायात्रा, सवामणि, महाप्रसादी आदि के आयोजन किए जाएंगे।


-14वां श्रीहनुमान जन्मोत्सव मनाएंगे

श्रीघंटियाला बालाजी मंडल की ओर से चैत्र पूर्णिमा के उपलक्ष में 14वां श्रीहनुमान जन्मोत्सव 9 अप्रेल रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। मंडल की ओर से महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मंडल के सचिव रामेश्वर राठी ने बताया कि श्रीघंटियाला बालाजी मंडल का 14वां श्रीहनुमान जन्मोत्सव 9 अप्रेल को सारोली स्थित लैंडमार्क एम्पायर मार्केट प्रांगण में मनाया जाएगा। शाम छह बजे से बालाजी महाराज के श्रृंगारित दरबार के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर महोत्सव की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान सवामणि, छप्पनभोग, भजन संध्या, महाप्रसादी आदि के आयोजन होंगे। मंडल के मीडिया प्रभारी प्रकाश राठी ने बताया कि भजन संध्या में राजस्थान के महेंद्रसिंह राठौड़ समेत अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे।

वार्ड के सभी मंदिरों में मनाएंगे श्रीरामनवमी


चैत्र नवरात्रि के अवसर पर सूरत महानगरपालिका के वार्ड 19 के सभी मंदिरों में श्रीरामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा। वार्ड समिति की इस सिलसिले में शनिवार को लिंबायत जोन ऑफिस में जरूरी बैठक हुई। वार्ड समिति के अध्यक्ष व पार्षद विजय चौमाल ने बताया कि वार्ड समिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर श्रीरामनवमी महोत्सव मनाने का तय किया गया। समिति की बैठक में लिंबायत जोन के कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक में पारित प्रस्ताव में वार्ड 19 के सभी मंदिरों का सर्वे कर साफ-सफाई व रंगरोगन चैत्र नवरात्रि के पहले दिन से शुरू किया जाएगा। इसके बाद नवमी तिथि के उपलक्ष में श्रीरामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सभी मंदिरों में महाआरती की जाएगी।

Story Loader