
SURAT NEWS: ‘वास्तु शास्त्र भी भारतीय विधा, जन-जन को जानकारी जरूरी’
सूरत. घर के वास्तु में थोड़ी सी दिशा व दशा बदलने से व्यक्ति के ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के जीवन में परिवर्तन संभव है। भारतीय विधा वास्तु शास्त्र के प्रति सभी को जानकारी जरूरी है। यह बात वराछा क्षेत्र में किन्नर समाज के नवोदय ट्रस्ट व पितृमंदिर ट्रस्ट के संयुक्त उपक्रम में आयोजित सेमिनार में शास्त्री महेश गोंडलिया ने कही। गोंडलिया भारत-पाकिस्तान समेत विश्व के 49 देशों में भारतीय वास्तु शास्त्र की विशेषता कार्यक्रमों के माध्यम से बता चुके हैं।
सेमिनार आयोजक नवोदय ट्रस्ट की नूरीकुंवर ने बताया कि वास्तु शास्त्र के क्षेत्र में किन्नर समाज ने यह पहल इसलिए की है कि इस भारतीय संपदा का लाभ जन-जन को मिलना चाहिए। जिस तरह से विश्व योग दिवस के माध्यम से देश ही नहीं, दुनिया में योग क्रांति हो चुकी है और लोग योग-प्राणायाम के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ रखने का सामर्थ्य हासिल कर रहे हैं। इसी तरह से वास्तु शास्त्र की जानकारी भी घर-घर पहुंचाने से घर-परिवार बेहतर रहेंगे। वक्ता शास्त्री महेश गोंडलिया ने बताया कि यह कार्यक्रम किन्नर समाज की ओर से किया जाना प्रशंसनीय है। इसमें समाज के लोगों को भी आगे आना चाहिए ताकि सरल तरीके से लोगों तक वास्तु शास्त्र की जानकारी पहुंच सके।
बछबारस का पर्व मनाया
सूरत. भाद्रपद कृष्ण द्वादशी के मौके पर सोमवार को बछबारस का पर्व मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने आसपास के विस्तार में स्थित गौशाला में जाकर गाय व बछड़े की पूजा की। शहर के परवत पाटिया, सिटीलाइट, उधना, भटार, वेसू, उधना, गोडादरा समेत कई क्षेत्र में प्रवासी महिलाओं ने गाय-बछड़े की पूजा कर बछबारस पर्व मनाया।
Published on:
11 Sept 2023 09:40 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
