14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT POLITICAL NEWS: आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संगठन का किया विस्तार

-सूरत से पीवीएस शर्मा बने प्रदेश महासचिव, सूरत शहर प्रभारी का भी मिला दायित्व  

2 min read
Google source verification
SURAT POLITICAL NEWS: आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संगठन का किया विस्तार

SURAT POLITICAL NEWS: आम आदमी पार्टी ने प्रदेश संगठन का किया विस्तार

सूरत. आम आदमी पार्टी गुजरात प्रदेश इकाई ने मंगलवार को संगठन का विस्तार किया है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक व प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने संगठन विस्तार में शामिल पार्टी पदाधिकारियों की सूची जारी की है।

पार्टी की ओर से जारी सूची में सूरत के पीवीएस शर्मा को प्रदेश महासचिव (कार्यक्रम) के अलावा सूरत के ही मनोज सोरठिया प्रदेश महासचिव (संगठन) शामिल है। इनके अलावा सागर रबारी प्रदेश महासचिव (मुख्यालय), राकेश हीरपरा प्रदेश महासचिव (अभियान) व प्रवीण राम को प्रदेश अध्यक्ष (अग्रिम संगठन) बनाया गया है। वहीं, दक्षिण गुजरात संगठन मंत्री के रूप में जयेश संघाड़ा, सूरत-वड़ोदरा जोन में राम धड़ूक, सौराष्ट्र जोन में अजीत लोखिल, उत्तर गुजरात जोन में जयदीपसिंह चौहान व सौराष्ट्र जोन में अमृत मकवाणा को नियुक्त किया गया है। वहीं, पीवीएस शर्मा को सूरत शहर प्रभारी के रूप में भी पार्टी संगठन ने जिम्मेदारी सौंपी है।

यज्ञ-हवन, छाछ वितरण और किया पौधारोपण


सूरत. विश्व जागृति मिशन सूरत मंडल की ओर से संत सुधांशु महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंडल के पर्यवेक्षक रामकुमार पाठक के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत रविवार शाम वेसू स्थित बालाश्रम प्रांगण में सामूहिक संकीर्तन, रामनाम की माला, हनुमान चालीसा पाठ, महामृत्युंजय जाप, गुरु वंदना व भोग आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। एक मई सोमवार को बालाश्रम प्रांगण में प्रार्थना व पौधारोपण किया गया। वहीं, मंगलवार को सुबह पौधारोपण व भटार चौराहे पर छाछ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के प्रमुख गोविन्द डांगरा, कोषाध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल, पूरणमल सिंघल, इंद्रमणि चतुर्वेदी, बबलू तिवारी, किशोर पाटिल, बंसी जोशी, रामदेव मेहरिया, राजेश ठाकर, विजय शुक्ला, संजय आदि मौजूद थे।