2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT SPECIAL NEWS: मां जगदंबा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

- घर-घर में घट स्थापना, शुरू हुआ कार्यक्रमों का दौर :  

less than 1 minute read
Google source verification
SURAT SPECIAL NEWS: मां जगदंबा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

SURAT SPECIAL NEWS: मां जगदंबा के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

सूरत. आद्यशक्ति मां जगदम्बा की नवली नवरात्रि का पर्व रविवार को विधि-विधान से शुरू हो गया। इस दौरान सुबह जहां देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, घर-घर में श्रद्धालुओं ने घट स्थापना कर राजरानी को विधिवत आमंत्रित किया।

आश्विन शुक्ल प्रतिपदा रविवार को सुबह श्रेष्ठ मुहूर्त में घट स्थापना कर श्रद्धालुओं ने मां भगवती की पूजा-आराधना का दौर शुरू किया। घट स्थापना के बाद श्रद्धालु ‘या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरुपेण संस्थितां, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: के मंत्रोच्चार और मातारानी की जय-जयकार करते हुए पार्ले प्वाइंट पर अंबिकानिकेतन में अम्बाजी मंदिर व राधाकृष्ण एवं अष्टादश भुजा माता मंदिर, बालाजी रोड पर जूना अंबाजी मंदिर, परवत पाटिया में भक्तिधाम मंदिर, वराछा रोड पर उमियाधाम आदि मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे।

- सिटीलाइट में निकली कलश यात्रा :

नवरात्र पर्व की शुरुआत में सुबह सिटीलाइट क्षेत्र में कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं चुंदड़ी परिधान में सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। यात्रा का आयोजन मां वैष्णोदेवी की आराधिका माताजी के सानिध्य में सुबह सिटीलाइट स्थित प्रेमप्रकाश आश्रम परिसर से किया गया। बाद में यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाएं व अन्य लोग बाजे-गाजे के साथ वैष्णोद्वार पहुंचे। यहां बाद में नवरात्र के नियमित कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

- दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत :

बिहार विकास परिषद् की ओर से मां दुर्गा पूजा महोत्सव की शुरुआत रविवार को रांदेर में रामनगर स्थित सिंधी समाज की वाड़ी में अभिजीत मुहूर्त में कलश पूजन के साथ की गई। 24 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सांध्य आरती व पूजा में आमंत्रित मेहमान व अन्य श्रद्धालु भाग लेंगे। प्रतिदिन सुबह 9.30 बजे और रात्रि में 8 बजे आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Story Loader