सूरत

SURAT SPECIAL NEWS: सनातन संस्कृति आदि और अनंत- पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ

राष्ट्र जागृत होगा तभी देश अखंड व एकजुट होगा। इससे ही आंतरिक चुनौतियों एवं आतंकवाद पर लगाम लगाई जा सकती है

less than 1 minute read
Sep 18, 2023
SURAT SPECIAL NEWS: सनातन संस्कृति आदि और अनंत- पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ

सूरत. राष्ट्र जागृत होगा तभी देश अखंड व एकजुट होगा। इससे ही आंतरिक चुनौतियों एवं आतंकवाद पर लगाम लगाई जा सकती है। सनातन धर्म एवं संस्कृति अनंत है, उसे कोई खत्म करने की सोच भी नहीं सकता है। यह बात प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने रविवार दोपहर संजीवकुमार ऑडिटोरियम में कही। वे यहां श्रीमाहेश्वरी समाज सूरत, सूरत मर्कंटाइल एसोसिएशन व श्रीरामकृष्ण सेवा समिति के संयुक्त उपक्रम में आयोजित राष्ट्र की चुनौतियां एवं सत्ताएं विषय पर सेमिनार को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार के साथ सभी की जिम्मेदारी बनती है कि वे आनेवाले समय की आहट को पहचाने एवं राष्ट्र चेतना जागृत करें। उन्होंने राष्ट्र की चुनौतियों के समाधान में सभी से सहयोग की अपेक्षा के साथ बताया कि बाहरी चुनौती से ज्यादा आज देश आंतरिक चुनौतियों से जूझ रहा है। पिछले 9 वर्षों से देश ने जो प्रगति की, उसमें सरकार के साथ-साथ देशवासियों का भी बड़ा योगदान है। सेमिनार में गुजरात प्रांत माहेश्वरी सभा के पूर्व अध्यक्ष गजानंद राठी, सूरत जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष पवन बजाज, सचिव अतीन बाहेती, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्षा वीणा तोषनीवाल, माहेश्वरी समाज अग्रणी रामअवतार साबू, गिरधरगोपाल मूंदड़ा, रामरतन भूतड़ा, महेन्द्र झंवर, मदनमोहन पेड़ीवाल, हरिशंकर तोषनीवाल, रामसहाय सोनी, रश्मि साबू, अशोक गोयल, ओमप्रकाश सतनालीवाला, सुभाष पाटोदिया, सूरत मर्केंटाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र साबू समेत कई जन मौजूद रहे। शुरुआत में मंच संचालक विनीत काबरा व विमला साबू ने पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ का परिचय दिया।सूरत जिला माहेश्वरी सभा के मीडिया प्रभारी सुनील माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में गिरधारी साबू, मुरली लाहोटी, टीकम असावा, महेश खटोड़, दीपक डागा, सतीश कोठारी, नवीन भूतड़ा, अनिल मणियार, दिनेश राठी, दीपक काबरा, सुनील जागेटिया, राकेश पूंगलिया चन्द्रशेखर राठी, संजय लाहोटी, रविन्द्र देवपुरा, महेश पूंगलिया, सत्यनारायण देवपुरा, पूनम मालपानी, नंदकिशोर बाहेती आदि कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Published on:
18 Sept 2023 09:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर