1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SURAT TEXTILE MARKET: अवकाश पर कपड़ा बाजार में छिड़ा विवाद

फोस्टा ने बढ़ाई अवकाश की अवधि, अन्य संगठनों ने जताया विरोध
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh O.Bhardwaj

•

Updated: 18 Oct 2019, 10:15 PM IST

SURAT TEXTILE MARKET: अवकाश पर कपड़ा बाजार में छिड़ा विवाद

SURAT TEXTILE MARKET: अवकाश पर कपड़ा बाजार में छिड़ा विवाद

सूरत. तय अवधि के चार साल बीतने के बाद भी चुनाव करवाने में असमर्थ फैडरेशन ऑफ सूरत टैक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन कपड़ा बाजार में अब एक नए विवाद के भंवर में फंसती जा रही है। नया विवाद दीपावली पर कपड़ा बाजार में होने वाले पांच दिवसीय अवकाश को बढ़ाकर आठ दिवसीय किए जाने पर छिड़ा है।
प्रत्येक वर्ष दीपावली के मौके पर कपड़ा बाजार में पांच दिवसीय अवकाश दीपावली पूजन के साथ कार्तिक अमावस्या से कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तक रहता है और लाभ पंचमी से व्यापारिक प्रतिष्ठान खुल जाते हैं, लेकिन इस बार फैडरेशन ऑफ सूरत टैक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन ने कपड़ा बाजार दीपावली पूजन के बाद लाभपंचमी के बजाय कार्तिक शुक्ल अष्टमी से खोले जाने के निर्णय ने विवाद का रूप धारण कर लिया है। फोस्टा की ओर से जारी किए गए पत्र के बाद शुक्रवार को पहले व्यापार प्रगति संघ व बाद में साउथ गुजरात टैक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन ने भी दीपावली अवकाश के संदर्भ में पत्र जारी कर फोस्टा के पत्र को चुनौती दे दी। इस चुनौती में दोनों संगठनों ने अपने-अपने पत्र में कपड़ा बाजार के सभी टैक्सटाइल मार्केट के अध्यक्ष व सचिव को बताया कि दीपावली अवकाश कार्तिक अमावस्या 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रखा जाए और लाभपंचमी एक नवम्बर से कपड़ा बाजार चालू करें। साउथ गुजरात टैक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन ने जारी पत्र में यह भी बताया कि कपड़ा बाजार के व्यापारियों ने ऑर्डर सेल ली है, जिन्हें पूरा करने के लिए कपड़ा बाजार के विभिन्न टैक्सटाइल मार्केट व प्रोसेसहाउस लाभपंचमी से रेगूलर हो जाएंगे। वहीं, व्यापार प्रगति संघ ने जारी पत्र में बताया कि कपड़ा बाजार के कई व्यापारियों के सीजन चालू है। बंद के बावजूद व्यापार में ब्याज, किराया, पगार आदि के खर्चे चालू रहने है तो ऐसी स्थिति में कपड़ा बाजार के टैक्सटाइल मार्केट लाभपंचमी से चालू किया जाना चाहिए।
उधर, दीपावली अवकाश मामले में छिड़े विवाद के बीच फोस्टा की ओर से स्पष्टीकरण में कार्यकारी अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि दीपावली अवकाश लाभपंचमी से बढ़ाकर अष्टमी तक किए जाने के पीछे कपड़ा व्यापार की मौजूदा विकट मंदी, फायर सैफ्टी, आपराधिक घटनाओं आदि की परिस्थिति को ध्यान में रखकर किया गया है। इसके अलावा लाभपंचमी शुक्रवार को है और अधिकांश कपड़ा व्यापारी इस दौरान बाहर रहते है और जो मार्केट में आते भी है वे मुहूर्त के बाद लौट जाते है। इसके बाद अगले दिन शनिवार है और रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने से इस बार कपड़ा बाजार में दीपावली अवकाश तीन दिन अधिक रखे जाने का निर्णय किया गया। इस निर्णय में कपड़ा बाजार के ही बड़े मार्केट सूरत टैक्सटाइल मार्केट, न्यू टैक्सटाइल मार्केट, मिलेनियम मार्केट, जेजे मार्केट आदि ने भी सहमति दी है।


लाभपंचमी को दो घंटे की छूट


लाभपंचमी के दिन जिन व्यापारी भाइयो को पूजा करनी है उन्हें दो घंटे तक पूजा की छूट है। लाभपंचमी शुक्रवार को है इसके बाद शनिवार और रविवार होने के कारण कई व्यापारी दो दिन और छुट्टी रखना चाहते हैं। ऐसे में मार्केट एक साथ खुले, इसे ध्यान में रखते हुए 4 अक्टूबर से मार्केट खुलने की सूचना दी है।
जगदीश गोयल, अध्यक्ष, एनटीएम सर्विस को-ऑपरेटिव सोसायटी


व्यापारियों पर छोड़ दें फैसला


सामान्य तौर पर दुकान खुलने के बाद कामकाज शुरू होने में तीन दिन लग जाता है। यदि व्यापारी शुक्रवार को लाभपंचमी पर दुकान खोलते हैं तो शनिवार और रविवार को नियमित हो जाएगा। यदि मार्केट प्रबंधन यह फैसला व्यापारियों पर छोड़ दें तो बेहतर होगा।
सुनील जैन, सचिव, साउथ गुजरात टैक्सटाइल मार्केट एसोसिएशन

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात