
SURAT TEXTILE MARKET: महावीर मार्केट में हुई मनपा कार्रवाई
सूरत. रिंगरोड कपड़ा बाजार में महावीर टैक्सटाइल मार्केट में व्यापारी को कोरोना पीडि़त पाए जाने पर महानगरपालिका प्रशासन ने गुरुवार को मार्केट के एक ब्लॉक को बंद करवाया है।
कपड़ा बाजार में ऑड-इवन सिस्टम से टैक्सटाइल मार्केट में दुकानें सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खोली जा रही है। मनपा प्रशासन कहीं भी कोरोना पॉजिटिव मामला मिलता है तो उक्त ब्लॉक को को बंद करवा देता है। गुरुवार को इसी तरह का मामला श्रीसालासर हनुमान मार्ग स्थित महावीर टैक्सटाइल मार्केट में पाए जाने पर मनपा टीम ने उक्त व्यापारी की दुकान वाले ब्लॉक को बंद करवा दिया। बताते हैं कि गत दिनों में महानगरपालिका प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कपड़ा बाजार में दर्जनों ब्लॉक बंद करवाए हैं और इससे दो हजार दुकानों की व्यापारिक गतिविधि प्रभावित हुई है।
मोटी बेगमवाड़ी में ट्रैफिक की शिकायत
रिंगरोड कपड़ा बाजार के एक हिस्से में स्थित मोटी बेगमवाड़ी क्षेत्र से ट्रैफिक समस्या का कोई हल नहीं निकला है, जबकि पिछले दिनों की व्यापारिक संगठनों ने क्षेत्र में वर्षों पुराने वन-वे सिस्टम को लागू किए जाने की मांग शहर पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर की थी। इस मामले में पिछले दिनों ही मोटी बेगमवाड़ी टैक्सटाइल मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन ने भी सलाबतपुरा पुलिस थाने में शिकायत की थी। इस मामले में क्षेत्रीय श्रीश्याम टैक्सटाइल मार्केट के कपड़ा व्यापारी सुनील गोयल ने बताया कि मोटी बेगमवाड़ी क्षेत्र में ट्रैफिक का व्यवधान तो रहता ही है लेकिन, भीड़-भड़क्के की वजह से कोविड-19 की गाइडलाइन का खुला उल्लंघन रोजाना देखने को मिलता है। कपड़ा व्यापारियों के संगठन फोस्टा, एसजीटीटीए, वीपीएस समेत अन्य को मिलकर इस समस्या का निदान प्रशासनिक सहयोग से करवाना चाहिए।
Published on:
23 Jul 2020 09:27 pm

बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
