2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surat/ वकील के ऑफिस और घर से 18.68 लाख की चोरी

वृद्ध माता द्वारका गई और चोरों ने मकान निशाना बनाया

2 min read
Google source verification
Surat/ वकील के ऑफिस और घर से 18.68 लाख की चोरी

File Image

सूरत। उधना - मगदल्ला रोड की सोमनाथ सोसायटी में अज्ञात चोर एक वकील के मकान और ऑफिस को निशाना बनाकर नगद 13.50 लाख तथा गहने मिलाकर कुल 18.68 लाख रुपए का माल चुरा कर फरार हो गए। वकील की मात्रा द्वारका धार्मिक यात्रा पर गई थी इस दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि अलथाण कृष्णा रेजिडेंसी निवासी अधिवक्ता जितेंद्र दिनेशचंद्र राव का पुश्तैनी मकान उधना मगदल्ला रोड की सोमनाथ सोसायटी में है। यहां भूतल पर उनकी मां रहती है और पहली मंजिल पर जितेंद्र का ऑफिस है। मकान का रिनोवेशन करने के लिए जितेंद्र ने अपने दोस्त तथा बचत के कुल 12 लाख रुपए ऑफिस की अलमारी में रखे हुए थे। 5 दिसम्बर को उनकी माता द्वारका धार्मिक यात्रा पर गई थीं। इस दौरान अज्ञात चोरों ने मकान को निशाना बनाया। दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और मकान में रखी अलमारी तोड़कर उसमें जितेंद्र की मां ने रखे नगद 1.50 लाख रुपए तथा सोने के गहने चुरा लिए। उसके बाद पहली मंजिल पर स्थित कार्यालय की अलमारी भी तोड़ दी और अलमारी में रखे नगद 12 लाख मिलाकर कुल 18.68 लाख रुपए का माल चुरा कर ले गए। शुक्रवार को अधिवक्ता जितेंद्र राव ने खटोदरा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिधरपुरा के ज्वेलरी कारखाने से मैनेजर ने चुराया 56 लाख का सोना

सूरत। महिधरपुरा क्षेत्र के एक ज्वेलरी कारखाने से मैनेजर ने ही टुकड़े - टुकड़े कर 56 लाख रुपए का सोना चुरा लिया। कारखाना मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अडाजण एल. पी. सवानी रोड के क्रिश रेजिडेंसी निवासी संजय रसिकलाल शाह का महिधरपुरा हाथी फलिया में मोक्ष ज्वेलरी के नाम से कारखाना चलाते हैं। उन्होंने हिराबाग आनंद नगर सोसायटी निवासी जिग्नेश छगन डोंडा को बौतर मैनेजर नौकरी पर रखा था। इसका फायदा उठाते हुए तीन महीने में टुकड़े - टुकड़े कर 56 लाख रुपए की कीमत का 1200 से अधिक ग्राम सोना चुरा लिया। इस बात का खुलासा होने पर शुक्रवार को संजय शाह ने मैनेजर जिग्नेश डोंडा के खिलाफ महिधरपुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Story Loader